जर्जर हो चुकी राष्ट्रीय राजमार्ग 520के मुख्य मार्ग के मुख्य सड़के
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बड़बिल (ओडिशा)राष्ट्रीय राजमार्ग 520की मुख्य सड़के भद्राशाही से तोपाडीह के बीच विभिन्न स्थानो पर पुर्ण रुप से जर्जर हो चुकी है।मुख्य मार्ग हो या सर्विस रोड़ जिसमे अनेको जगह टुटनै से गढ्ढे बन गऐ है,जो दुघर्टना को आमंत्रित कर रही है।सबसे ज्यादा खास्ता हाल तोपाडीह निकट ओएमसी संचालित खादान गेट के निकट मुख्य सड़को पर गढ्ढे के साथ साथ एक एक फुट मिट्टी जम गई है।जिसके कारण सुखे दिनो मे धूल उड़ती है,तथा बारिश के मौसम मे कीचड़ से फिसलन हो जाती है।मजे की बात यह है,कि उक्त मार्गों से सरकारी बाबूओ के साथ साथ जनप्रतिनिधियों का आना जाना लगा रहता है। अब देखना यह है,कि राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण जीर्ण शीर्ण मुख्य मार्गो को ठीक करती है,या नही।