Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना की जिले की पहली लाभुक को सौंपे 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि
    Breaking News जमशेदपुर

    उपायुक्त ने राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना की जिले की पहली लाभुक को सौंपे 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उपायुक्त ने राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना की जिले की पहली लाभुक को सौंपे 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला की पहली लाभुक श्रीमती दुर्गी देवी, प्रखंड जमशेदपुर को योजना के तहत 2 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि का चेक जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा कार्यालय कक्ष में प्रदान किया गया ।

     

    इस मौके पर उन्होने दम्पत्ति को उज्जवल भविष्य एवं सफल गृहस्थ जीवन की शुभकामनायें देते हुए कहा कि विधवा पुनर्विवाह के लिए राज्य सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजना संचालित की जा रही है। इस योजना से समाज में विधवा पुनर्विवाह करने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा दी जाने वाली राशि का उपयोग अपने जीवन को बेहतर करने के लिए कर सकेंगे।

     

    इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा संप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह के लिए नवनियुक्त गृहपति- सुजित महतो, परिवीक्षा पदाधिकारी- सुचांद महतो, काउंसलर- कविता कुमारी सिंह एवं पारा चिकित्सा कर्मी- संगीता गोड़सोरा को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया । उन्होने नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि जिम्मेदारी जितनी बड़ी है, उसी गंभीरता से दिए गए दायित्वों को निर्वह्न करना है।

     

     

    उन्होने कहा कि जिला के संप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह को आदर्श संप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह बनाना है। संप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह का नियमित निरीक्षण करें, कोई कमियां पाई जाने पर त्वरित कार्रवाई के लिए अपने उच्चाधिकारी को सूचित करें, सीसीटीवी एवं पूरी सुरक्षा व्यवस्था का नियमित अवलोकन करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री रामेश्वरम शिव मंदिर की मनी पहली प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ
    Next Article विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो का नाला विधानसभा के लोगों के लिए बड़ी पहल,जल्द मिलेगा ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(ITI) का सौगात,जमीन की हुई चिन्हितकरन

    Related Posts

    समाजसेवी पप्पू सिंह की सक्रियता से टला बड़ा हादसा, मानगो में नेशनल हाईवे किनारे भीषण आग से मची अफरा-तफरी

    April 23, 2026

    गिरिडीह सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, बिना रैपर की स्लाइन चढ़ाने से छात्रा की हालत बिगड़ी

    April 23, 2026

    पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जमशेदपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने लिया एकजुट रहने का संकल्प

    April 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    समाजसेवी पप्पू सिंह की सक्रियता से टला बड़ा हादसा, मानगो में नेशनल हाईवे किनारे भीषण आग से मची अफरा-तफरी

    गिरिडीह सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, बिना रैपर की स्लाइन चढ़ाने से छात्रा की हालत बिगड़ी

    पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जमशेदपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने लिया एकजुट रहने का संकल्प

    मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सख्त झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले—एक भी योग्य मतदाता न छूटे

    जेईई मुख्य परीक्षा 2026 में जमशेदपुर का जलवा, बंसल क्लासेस के करण यादव ने हासिल किए 99.60 परसेंटाइल

    साकची के आमबागान मैदान में 24 अप्रैल से ‘फन वर्ल्ड डिज़्नीलैंड’ का भव्य आगाज

    जमशेदपुर में फिर आत्महत्या: पब्लिक हेल्थ सेंटर में फॉगिंग कर्मी ने दी जान

    गुदरी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान टला, हाईकोर्ट का हवाला देकर दुकानदार को मिला 15 दिन का समय

    वाहन चेकिंग पर बवाल: पुलिस और स्थानीय लोगों में तीखी नोकझोंक, आरोपों की जांच शुरू

    मानगो में कचरा उठाव ठप, जदयू का विरोध—सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.