Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्र सरकार कम से कम युवाओं के मामलों को अपने चौतरफा भ्रष्टाचार से मुक्त रखे : अखिलेश यादव
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    केंद्र सरकार कम से कम युवाओं के मामलों को अपने चौतरफा भ्रष्टाचार से मुक्त रखे : अखिलेश यादव

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्र सरकार कम से कम युवाओं के मामलों को अपने चौतरफा भ्रष्टाचार से मुक्त रखे : अखिलेश यादव

    लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि वह कम से कम युवाओं के मामलों को अपने चौतरफा भ्रष्टाचार से मुक्त रखे।

    सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘विभिन्न परीक्षाओं का पेपर लीक होना, परीक्षा में केंद्र से लेकर ‘सॉल्वर’ तक की धांधली होना, परीक्षा कराने वाली एजेंसी का काम शक के घेरे में आना, परिणाम में कृपांक की हेराफेरी होना, मनचाहे केंद्र मिलना, एक ही केंद्र से कई अभ्यर्थियों का चयन होना और पूरे अंक आना केवल परीक्षा प्रबंधन की समस्या नहीं है।’’

    यादव ने कहा, ‘‘इन सबसे बढ़कर ये एक मानसिक त्रासदी है जिससे न केवल परीक्षा देनेवाले युवा बल्कि उनके माता-पिता भी ग्रसित हो रहे हैं।’’

    उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘अगर पुलिस भर्ती और नीट जैसी परीक्षाएं धांधली का शिकार होकर दोबारा आयोजित होती भी हैं तो इस बात की गारंटी कौन लेगा कि अगली बार ऐसा कुछ भी घपला-घोटाला नहीं होगा?’’

    पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘जब सरकार वही है और उसकी व्यवस्था भी वही है तो ये सब धांधलियां कहीं फिर से सरकार संरक्षित ‘परीक्षा माफियाओं’ के लिए पैसा कमाने का जरिया न बन जाएं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘युवा मानस वैसे ही बहुत नाजुक होता है, ऐसे में उनको संभालना माता-पिता के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती होता है। ऐसी घटनाओं से हताश-निराश होकर जब माता-पिता खुद व्यवस्था से भरोसा खो देते हैं और उन्हें अपने बच्चों का भविष्य अंधकारमय दिखने लगता है तो भला वो क्या अपने बच्चों का सहारा बनेंगे।’’

    तंज भरे लहजे में सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘इसीलिए सरकार इस संकट को एक मनोवैज्ञानिक दृष्टि से भी देखे और कम से कम युवाओं के मामलों को अपने चौतरफा भ्रष्टाचार से मुक्त रखे। ये देश के भविष्य का सवाल है।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन झिलिंगगोड़ा निवास से रांची हुए रवाना
    Next Article स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होते तो भाजपा को केवल 40 लोकसभा सीटें ही मिलतीं : आदित्य ठाकरे

    Related Posts

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    May 10, 2025

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    May 10, 2025

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.