पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी प्रखंड के बिरसाईत समुदाय के धर्म स्थल देवाँ में बिरसाईत समुदाय का 37 वाँ धर्म दिवस समारोह आयोजित हुआ
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रामगोपाल जेना
कोल्हान /सोनुआ
पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी प्रखंड के बिरसाईत समुदाय के धर्म स्थल देवाँ में बिरसाईत समुदाय का 37 वाँ धर्म दिवस समारोह आयोजित हुआ। प्राकृतिक धर्म दिवस समारोह में पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी और गुमला जिला के विभिन्न क्षेत्रों से बिरसाईत समुदाय के सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में धार्मिक सांस्कृतिक प्रवचन, देवाँ से लामदार तक पदयात्रा, जीव जंतुओं का लीला, धार्मिक प्रवचन, रोगियों का चंगाई प्रार्थना आदि कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में धर्मगुरुओं द्वारा समुदाय के लोगों को हिंसा, अंधविश्वास, नशापान आदि कुरीतियों से दूर रहने और प्रकृति व जीव जंतुओं से प्रेम करने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही समाज के लोगों को धर्मांतरण से बचने का भी अपील किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शनिवार को रांची और खूंटी क्षेत्र के विश्व हिंदू परिषद के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बिरसाईत समुदाय के लोगों के जीवन शैली की सराहना किया और धर्मांतरण से बचने की अपील किया।