जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित 10 वीं राज्य स्तरीय सीनियर टेनिस बॉल महमूद आलम मेमोरियल कप क्रिकेट प्रतियोगिता जो कि 10 जून से 12 जून तक आयोजित किया गया है। इस प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष माननीय रविंद्र नाथ महतो होंगे मुख्य अतिथि। इस इस बात की जानकारी झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार साव एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक दुबे ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञापित कर जानकारी दिए। एवं दीपक दुबे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में झारखंड प्रदेश के 16 जिले के टीम हो रहे हैं शामिल जिसमें मेजवान जामताड़ा, देवघर , गोड्डा, धनबाद, रांची , लोहरदगा , हजारीबाग गढ़वा , पाकुड़ , दुमका , बोकारो , सराईकेला, गिरिडीह एवं अन्य जिला होंगे शामिल। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से संबंधित जामताड़ा जिला टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई इसमें मुख्य रूप से आयोजन समिति के सचिव मनोज सिन्हा, विपिन दुबे, भास्कर चांद, सादिक अंसारी ,राहुल सिंह, संजीव सेन, प्रवीण झा ,नवीन डोकानिया, सुनील सिंह , बापी दत्ता, सौगत माहाता , इम्तियाज अंसारी , स्पतऋषि दुबे , मुकेश यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
10 वीं राज्य स्तरीय सीनियर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आज विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के कर कमलों द्वारा किया जाएगा शुभारंभ
Previous Articleसरयू राय के नेतृत्व में देवनद-दामोदर नद प्रदूषण समीक्षा अभियान दल ने गंगा दशहरा के अवसर पर लोहरदगा में किया पूजा-अर्चना
Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद