Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयासों से पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी और कुष्ठ आश्रम के लोगों को मिली बड़ी राहत, टाटा स्टील प्रबंधन ने दी महत्वपूर्ण स्वीकृति
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयासों से पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी और कुष्ठ आश्रम के लोगों को मिली बड़ी राहत, टाटा स्टील प्रबंधन ने दी महत्वपूर्ण स्वीकृति

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयासों से पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी और कुष्ठ आश्रम के लोगों को मिली बड़ी राहत, टाटा स्टील प्रबंधन ने दी महत्वपूर्ण स्वीकृति

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने एक बार फिर जनहित में बड़ी सफलता हासिल की है। हाल ही में उन्होंने टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी से बैठक कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से उठाया था। इस दौरान उन्होंने जलापूर्ति, सीवरेज, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की थी। बैठक में विधायक पूर्णिमा साहू ने खासतौर पर कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों के लिए नए बिजली कनेक्शन पर सिक्योरिटी राशि में छूट देने की मांग रखी थी। उन्होंने बताया था कि ये लोग समाज के सबसे निचले पायदान पर हैं और उनके लिए विशेष व्यवस्था आवश्यक है ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें। इसके अलावा, उन्होंने गोलमुरी क्षेत्र अंतर्गत पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी में पानी कनेक्शन पर लगाए गए 5,000 रुपये के जुर्माने को समाप्त कर सभी परिवारों को वैध कनेक्शन देने की भी मांग की थी।

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। टाटा स्टील प्रबंधन ने उनकी मांगों को स्वीकारते हुए पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी में पानी के कनेक्शन पर लगाए गए 5,000 रुपये के जुर्माने को समाप्त करने का निर्णय लिया है। साथ ही, कुष्ठ आश्रम में रहने वाले परिवारों को नए बिजली कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी राशि से छूट देने की भी स्वीकृति दे दी गई है।

    इस फैसले पर विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील प्रबंधन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। वहीं, उन्होंने पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी के निवासियों से फॉर्म भरकर वैध पानी कनेक्शन के लिए आवेदन करने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की अन्य समस्याओं, विशेषकर सीवरेज सफाई और क्षेत्र की अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी शीघ्र ठोस कदम उठाए जाएंगे।

    टाटा स्टील प्रबंधन ने दी महत्वपूर्ण स्वीकृति विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयासों से पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी और कुष्ठ आश्रम के लोगों को मिली बड़ी राहत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्रपति शिवाजी महाराज अचीवमेंट अवार्ड्स 2025 में उत्कृष्टता का सम्मान
    Next Article राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव 2025: बिष्टुपुर में होगा भव्य आयोजन, झारखंड भर से जुटेंगे कलाकार

    Related Posts

    बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड में काम ठप, वनराज स्टील्स ने उठाए प्रदूषण और बकाया भुगतान के मुद्दे

    February 6, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का त्वरित समाधान

    February 6, 2026

    इस्लामाबाद धमाका: जब आग घर तक पहुँच जाए

    February 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड में काम ठप, वनराज स्टील्स ने उठाए प्रदूषण और बकाया भुगतान के मुद्दे

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का त्वरित समाधान

    इस्लामाबाद धमाका: जब आग घर तक पहुँच जाए

    सोनारी में शनिवार को सजेगा श्याम बाबा का दरबार, निकलेगी निशान यात्रा

    विश्व आर्द्र भूमि दिवस पर जैव  विविधता की समृद्धि का आधार है आर्द्रभूमि प्रमोद दीक्षित मलय

    दहेज उत्पीड़न केस के बीच तीसरी शादी रचाते पकड़ा गया पति, गेस्ट हाउस में पहली पत्नी का बवाल

    संजय उवाच संसद की गरिमा को बचाने की ज़रूरत -प्रो.संजय

    भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्व कप, इंग्लैंड को 100 रनों से रौंदा

    इंटरपोल से प्राप्त खुफिया इनपुट के बाद राज्य सरकार और जिला प्रशासन सतर्क

    रिंकू सिंह ने तेज किया जनसंपर्क, समाजसेवियों का मिला आशीर्वाद व समर्थन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.