Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा स्टील समर कैंप 9 मई से शुरू हो रहा है
    Breaking News Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा स्टील समर कैंप 9 मई से शुरू हो रहा है

    Aman KumarBy Aman KumarApril 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा स्टील समर कैंप 9 मई से शुरू हो रहा है
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 28 अप्रैल 2025: टाटा स्टील इस साल समर कैंप 2025 का आयोजन 9 से 30 मई तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कर रही है।

    समर कैंप के लिए पंजीकरण आज से शुरू हो गया है और यह 15 मई तक जारी रहेगा। इस पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत के मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट, चाणक्य चौधरी ने की।

    इस साल समर कैंप अन्य स्थानों पर भी आयोजित किया जा रहा है, जैसे टाटा स्टील कलिंगानगर, टाटा स्टील मेरामंडली, रॉ मटीरियल लोकेशन्स, टाटा स्टील ग्रोथ शॉप और टाटा स्टील गम्हरिया, जहाँ क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स जैसी गतिविधियाँ शामिल होंगी। 4-6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए एक नई श्रेणी भी पेश की गई है, जिसमें रोलर स्केटिंग, एथलेटिक्स, किड्स’ जुंबा और फुटबॉल जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं।

    चाणक्य चौधरी ने समर कैंप में भाग ले रहे युवाओं से इस अनूठे अवसर का भरपूर लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बच्चों को केवल खेल और अभ्यास तक सीमित न रहकर, टीमवर्क, अनुशासन की महत्ता समझने और नए दोस्त बनाने के अवसर पर भी बात की।

    यह समर कैंप “मस्ती की पाठशाला” कार्यक्रम से जुड़े लगभग 100 बच्चों और एससी/एसटी समुदाय के 40 बच्चों को प्रायोजित करता है। इसके अलावा, यह बच्चों को स्विमिंग, आर्चरी, घुड़सवारी, वॉलीबॉल, हॉकी, रोलर स्केटिंग जैसे खेलों में प्रशिक्षण प्रदान करेगा। समर कैंप में भाग लेने वाले बच्चों के लिए ‘अच्छा स्पर्श और बुरा स्पर्श’, मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण और खेलों में हाइड्रेशन जैसे अहम विषयों पर भी जागरूकता सत्र आयोजित करेगा।

    मौसम को ध्यान में रखते हुए, समर कैंप में हाइड्रेशन की व्यवस्था और वाटर मार्शल्स की तैनाती भी की गई है।

    इसके अतिरिक्त, बच्चों और उनके परिवारों के लिए जूलॉजिकल पार्क और निक्को जुबली पार्क में विशेष आकर्षक डिस्काउंट पैकेज भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

    टाटा स्टील समर कैंप 9 मई से शुरू हो रहा है
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचंपई सोरेन का सरकार पर हमला: वोट बैंक की राजनीति से झारखंड का अस्तित्व खतरे में
    Next Article शशिभूषण प्रसाद बने अध्यक्ष, नीरज कमेटी मेंबर

    Related Posts

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    June 4, 2026

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    June 4, 2026

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.