Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रंभा कॉलेज, गीतिलता में नई शिक्षा नीति 2020 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
    Breaking News Headlines झारखंड बिहार शिक्षा साहित्य

    रंभा कॉलेज, गीतिलता में नई शिक्षा नीति 2020 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

    News DeskBy News DeskMarch 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रंभा कॉलेज, गीतिलता में नई शिक्षा नीति 2020 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

    रंभा कॉलेज में बी एड और डिग्री विभाग के संयुक्त तत्वाधान में इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल के तहत नई शिक्षा नीति 2020 पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के तौर पर डॉक्टर सुशील कुमार तिवारी, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज ,डॉक्टर कविता परमार ,जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज और शिक्षाविद डॉक्टर अनीता शर्मा , अनु सिन्हा जी उपस्थित थी।

     

    कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
    सभी अतिथियों का स्वागत उनको तुलसी पौध की भेंट देकर किया गया। स्वागत भाषण प्राचार्या डॉक्टर कल्याणी कबीर ने दिया। विषय प्रवेश डॉक्टर दिनेश ने किया। रिसोर्स पर्सन के तौर पर आये डॉक्टर सुशील कुमार तिवारी ने नई शिक्षा नीति और शिक्षक प्रशिक्षण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों को शिक्षा में आ रहे परिवर्तन को अंगीकार करने के लिए तैयार होना होगा।

     

    दूसरे सत्र का आरंभ गणेश वंदना से किया गया और महाविद्यालय की छात्राओं ने गणेश वंदना पर नृत्य की प्रस्तुति की। तत्पश्चात डॉ कविता परमार ने नई शिक्षा नीति में भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़ी बातों को बताया। साथ ही डॉक्टर अनीता शर्मा ने बच्चों के साथ नई शिक्षा नीति विषय पर प्रश्नोत्तरी किया।
    अपने वक्तव्य में अनु सिन्हा ने कहा कि शिक्षा को संस्कृति से जोड़ने की जरूरत है ताकि मनुष्य सही मायने में मनुष्य बन सके।
    प्रोफेसर अमृता ने नई शिक्षा नीति पर आधारित तथ्यों को सम्मिलित करते हुए एक कविता का पाठ किया। क्विज में शामिल होने वाले प्रतिभागियों में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ‌‌। साथ ही शिक्षकों के बीच भी प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर सुमन लता ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रोफ़ेसर जयश्री ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ संतोष, डॉ भूपेश , डॉ सतीश, प्रोफेसर रश्मि, प्रोफेसर गंगा, प्रोफेसर सुमन शर्मा ,प्रोफेसर बबीता , प्रोफेसर सूरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महाविद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से विवेक बचन, दीक्षा बचन, प्राची बचन की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंसद में बिल पेश, 75 सालों तक सुरक्षित रहेंगे अपराधियों की पहचान से जुड़े आंकड़े और नमूने
    Next Article घोड़ाबंधा जलापूर्ति योजना : स्थाई लोक अदालत में हुई पहली सुनवाई, जमशेदपुर डीसी और जुस्को प्रबंधन को जारी होगी नोटिस

    Related Posts

    राजकीय श्रावणी मेला को लेकर दुमका डीसी ने की आवश्यक बैठक

    May 13, 2025

    शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए टिप्स

    May 13, 2025

    कोडरमा के जयनगर रोड में सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल, ईलाज के क्रम में युवक की हुई मृत्यु

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजकीय श्रावणी मेला को लेकर दुमका डीसी ने की आवश्यक बैठक

    शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए टिप्स

    कोडरमा के जयनगर रोड में सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल, ईलाज के क्रम में युवक की हुई मृत्यु

    सीज फायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की…..,हमारे देश को लेकर कैसे निर्णय लेते है:दीपिका पांडेय सिंह

    जामताड़ा एसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, दिए गए आवश्यक निर्देश

    गरीबों का बैकलॉग राशन भी कालाबाजारी की भेंट चढ़ा

    पूर्वी टुंडी के दलदली में त्रिदिवसीय हनुमत महायज्ञ, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

    समाहरणालय मे आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुँचे फरियादीयों से मिले उपायुक्त

    तिरिंग मे छऊ नृत्य 18 मई को, डांस प्रतियोगिता 19 को

    किराए पर रहने वाली महिला ने कालिका राय हत्याकांड का बड़ा राज खोला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.