चाईबासा में जवान की संदिग्ध मौत, गोली लगने से गई जान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में तैनात जवान अजय किशोर खाका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इंसास राइफल से चली गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।
जवान गुमला जिले के निवासी थे और सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सीआरपीएफ 174 बटालियन के साथ पालीसाई कैंप में तैनात थे। घटना को लेकर आत्महत्या और हादसे दोनों की आशंकाएं जताई जा रही हैं।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है और परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।

