शक के चक्कर में पत्थर से कूचकर हत्या, गिरफ्तार
मुकेश रंजन संवाददाता
रांची : राजधानी रांची के लापुंग के कोयनारा गांव में एक युवती की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है।
मामले में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने मीडिया को बताया कि प्रेम प्रसंग में शक के चलते युवती का पहले दुपट्टे से गला घोंटा गया। इसके बाद पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने संदेही गुनहगार कथित प्रेमी भरत को गिरफ्तार कर लिया है। भरत को शक हो गया था कि युवती का किसी अन्य व्यक्ति से चक्कर चल रहा है।
इसी बात को लेकर दोनों में तू तू मैं-मैं हुई। मामले में लोगों ने बताया कि झगड़ा इतना बिगड़ गई कि उसने उसे मौत के घाट उतार डाला। पुलिस को इस कांड में और लोगों के शामिल होने की आशंका है। उनकी तलाश के लिए छापेमारी चल रही है। वहीं युवती के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चल पायेगा।

