Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में नई सरकार के गठन पर सस्पेंस बरकरार राज्यपाल ने कहा अभी इंतजार कीजिये, विधायक ट्रांस्फर हुए हैदराबाद लेकिन मौसम नहीं दे रही है साथ
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    झारखंड में नई सरकार के गठन पर सस्पेंस बरकरार राज्यपाल ने कहा अभी इंतजार कीजिये, विधायक ट्रांस्फर हुए हैदराबाद लेकिन मौसम नहीं दे रही है साथ

    News DeskBy News DeskFebruary 1, 2024Updated:February 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड में नई सरकार के गठन पर सस्पेंस बरकरार राज्यपाल ने कहा अभी इंतजार कीजिये, विधायक ट्रांस्फर हो रहे थे हैदराबाद लेकिन मौसम नहीं दे रही है साथ लौट सकते हैं पुनः सर्किट हाउस

    चंपई सोरेन ने पांच विधायकों के साथ की राज्यपाल से मुलाकात, सरकार बनाने का दावा, राज्यपाल ने कहा अभी इंतजार कीजिये, अब सारे लोग ट्रांस्फर होंगे हैदराबाद, विधायक सीता लौटी कम विजिबिलिटी की वजह से प्लेन उड़ने में असमर्थ

    भाजपा ने राज्यपाल को दिए पत्र पर ही कर दिए सवाल कर

    राजभवन से एयरपोर्ट पहुंचे गठबंधन के विधायक

    इस देश में 4 घंटे के अंदर मुख्यमंत्री का इस्तीफा और शपथ ग्रहण हुआ जनता देख रही है :आलमगीर आलम

    राज भवन का जवाब संतोषजनक नहीं:आलमगीर आलम

     

    विधायक सीता सोरेन ,प्रदीप यादव नहीं गए हैदराबाद

    सत्य परेशान हो सकता पराजित नहीं राज भवन बहुमत का सम्मान करें बुलाना तो पड़ेगा ही:राजेश ठाकुर

    झारखंड में नई सरकार के गठन पर सस्पेंस बरकरार है। अभी तक चंपई के शपथग्रहण का समय नहीं मिल पाया है। अभी थोड़ी देर पहले नए मुख्यमंत्री के तौर पर प्रस्तावित चंपई सोरेन राजभवन पहुंचे। यहां से निकलने के बाद उन्होंने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने जल्द समय देने का भरोसा दिया है और उनके पास अभी 43 विधायकों का समर्थन है, जल्द ही 47 विधायकों का समर्थन प्राप्त हो जाएगा।

    इस बीच चंपई सोरेन को समर्थन देने वाले विधायकों को सर्किट हाउस से हैदराबाद शिफ्ट किया जा रहा है। सर्किट हाउस के बाहर बड़ी AC बस पहुंची थी जिससे विधायकों को ले जाया गया। इससे पहले पार्टी की ओर से 43 विधायकों का एक वीडियो भी जारी किया गया। राज्यपाल से मुलाकात के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि करीब 22 घंटे बीत चुके हैं लेकिन नई सरकार के शपथ ग्रहण के बारे में राज्यपाल ने कुछ नहीं बताया है।

     

     

    राज्यपाल ने कहा जल्द शुरू होगी सरकार गठन की प्रक्रिया:चंपई सोरेन

    झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात के बाद जेएमएम विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने कहा, ‘हमने मांग की है कि सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। उन्होंने (राज्यपाल) कहा कि प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी…”

     

    इससे पहले झारखंड में जारी राजनीतिक संकट के बीच चंपई सोरेन राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन से मिलने राजभवन पहुंचे थे। सोरेन के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक सत्यानंद भोक्ता, भाकपा (माले) एल के विधायक विनोद सिंह और विधायक प्रदीप यादव भी थे।

     

     

    सिंह ने राजभवन में प्रवेश करने से पहले कहा, ‘‘राज्यपाल से सरकार बनाने के हमारे दावे को जल्द से जल्द स्वीकार करने का अनुरोध करेंगे।’’ राज्यपाल ने राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को शाम साढ़े पांच बजे मिलने का समय दिया था।

     

     

    हेमंत सोरेन को बुधवार रात यहां मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सात घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद चंपई सोरेन झामुमो विधायक दल के नेता चुने गए थे

     

    खबर लिखने तक आ रही खबर के मुताबिक भाजपा ने चंपई सोरेन द्वारा राज्यपाल को दिए गए पत्र को ही गलत करार दे दिया है भाजपा ने कहा है कि विधायक दिल की बैठक किसने बुलाई है

    दूसरी तरफ चार्टर्ड प्लेन काम विजिबिलिटी की वजह से उड़ने में असमर्थ है सूत्रों की माने तो सभी विधायक पुनर सर्किट हाउस लौट सकते हैं

    झारखंड में नई सरकार के गठन पर सस्पेंस बरकरार राज्यपाल ने कहा अभी इंतजार कीजिये विधायक ट्रांस्फर हुए हैदराबाद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय जनता पार्टी बारीडीह मंडल के मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के द्वारा 2024 -2025 के लिए अंतरिम पेस किये जाने पर उन्हे शुभकामनाए देते हुए कहा
    Next Article अंतरिम बजट भारतीय अर्थव्यवस्था के गुणात्मक परिवर्तन का उत्कृष्ट सारांश : दिनेश कुमार

    Related Posts

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2026

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.