Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को फिर लगाई फटकार, कहा- इलेक्टरोल बांड की सारी जानकारी बाहर आनी चाहिए
    Breaking News Headlines राजनीति

    सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को फिर लगाई फटकार, कहा- इलेक्टरोल बांड की सारी जानकारी बाहर आनी चाहिए

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को फिर लगाई फटकार, कहा- इलेक्टरोल बांड की सारी जानकारी बाहर आनी चाहिए
    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड पर आनाकानी में एसबीआई को फिर फटकारा है. शीर्ष अदालत ने एसबीआई को सारी जानकारी देने को कहा. इसमें बॉन्ड नंबर्स की भी बात थी. इन जानकारियों का खुलासा करने में एसबीआई सिलेक्टिव ना रहे. हमारे आदेशों का इंतजार ना करें.

     

     

    सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) ने पूछा है कि भारतीय स्टेट बैंक ने पूरी जानकारी क्यों नहीं दी? फैसले में स्पष्ट था कि सभी विवरणों का खुलासा किया जाना चाहिए. कुछ भी चयनात्मक न हो. कोर्ट के आदेशों पर निर्भर न रहें. एसबीआई ने पूरी जानकारी क्यों नहीं बताई? कोर्ट ने आगे कहा कि प्रत्येक कल्पनीय विवरण का खुलासा किया जाना चाहिए. एसबीआई चीफ अदालत के फैसले का पालन करने के लिए बाध्य हैं.

     

     

    सीजेआई ने कहा- हमें उम्मीद है कि एसबीआई कोर्ट के साथ ईमानदार रहेगा. आपके पास इलेक्टोरल बॉन्ड की जो भी जानकारी हो, उसे सामने लाइए. एसबीआई चाहती है कि हम उसे बताएं कि किन जानकारियों का खुलासा करना है और वो जानकारी दे देंगे. एसबीआई के रवैये से तो यही लग रहा है. ये उचित नहीं है.

     

     

    बता दें, बेंच ने 11 मार्च के फैसले में एसबीआई को बॉन्ड की पूरी डिटेल, खरीदी की तारीख, खरीदार का नाम, कैटेगरी की जानकारी देने का निर्देश दिया था. हालांकि, एसबीआई ने सिर्फ बॉन्ड खरीदने वालों और कैश कराने वालों की जानकारी दी थी. डेटा में इस बात का खुलासा नहीं किया गया था कि किस डोनर ने किस राजनीतिक पार्टी को कितना चंदा दिया. यूनीक अल्फा न्यूमेरिक नंबर्स से इसका पता चलेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमपी :कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कमलनाथ के करीबी सैयद जाफर सहित कई नेता बीजेपी में शामिल
    Next Article लोकसभा चुनाव से पहले EC का एक्शन, 6 राज्यों के गृह सचिव हटाने का दिया आदेश

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2026

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.