राष्ट्र संवाद बिहार ब्यूरो चीफ चन्दन शर्मा की रिपोर्ट।
भगवानपुर,बेगूसराय: भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के किरतपुर गांव में किरतपुर निवासी बरौनी डेयरी के निर्देशक मंडल के सदस्य शुशील महतो उर्फ कारी ने रविवार को अपने माता छठिया देवी के पुण्य तिथि के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित कर अपने माता छ्ठिया देवी एवं पिता वासुदेव महतो के प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर तेघड़ा विधायक सह सत्ता रूढ दल के सचेतक राम रतन सिंह ने कहा कि माता पिता ही जीवन के आधार हैं क्योंकि हैं।इस लिए माता पिता की सेवा सम्मान जरूर किया करे।वही चेरियाबरियारपुर विधायक सह सत्ता रूढ दल के सचेतक राजवंशी महातो ने कहा की माता पिता का शुशील जी ने प्रतिमा स्थापित की है यह कबीले तारीफ है माता पिता का सेवा करना ही पुत्र का धर्म है। वही पूर्व विधायक अवधेश राय ने कहा कि शुशील महतो माता पिता का के लिए प्रतिमा बनाई है ये की काबिले तारीफ हैं। मौके इस मौके पर जिला परिषद सदस्य दिनेश चौरसिया,शुशील कुमार, महतो,सीपीआई अंचल मंत्री रामचंद्र पासवान,बरौनी डेयरी के एम डी सुनील कुमार मिश्रा आदि हजारों ग्रामीण उपस्थित थे।

