Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान: जिन्ना नहीं हिंदू महासभा ने कराया भारत का बंटवारा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान: जिन्ना नहीं हिंदू महासभा ने कराया भारत का बंटवारा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान: जिन्ना नहीं हिंदू महासभा ने कराया भारत का बंटवारा
    समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने  यूपी के बांदा में कहा कि भारत के बंटवारे के जिम्मेदार मोहम्मद अली जिन्ना नहीं, हिंदू महासभा है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू राष्ट्र की मांग करने वालों को देश का दुश्मन भी बताया।

     

     

    बांदा के जीआईसी मैदान में बौद्ध सम्मेलन हुआ। इसी में स्वामी प्रसाद मौर्य आए थे। उन्होंने कहा कि बहुत समय पहले हिंदू राष्ट्र की मांग हिंदू महासभा ने की थी। हिंदू महासभा के अध्यक्ष वीर सावरकर भी रहे हैं। भारत-पाकिस्तान जिन्ना की वजह से नहीं बंटा। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बंटवारे की मांग हिंदू महासभा ने की थी। आगे स्वामी प्रसाद मौर्य बोले कि किसी से भेदभाव नहीं किया जा सकता।

     

     

    समाजवादी पार्टी महासचिव बोले कि अगर हिंदू राष्ट्र की कोई बात करेगा, तो मुस्लिम क्यों नहीं करेगा, सिख क्यों नहीं करेगा, बौद्ध क्यों नहीं करेगा, जैन क्यों नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हम हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में हैं सब भाई का नारा देते हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने पहली बार विवादित बयान नहीं दिया है। सबसे पहले उन्होंने हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस के बारे में विवादित बयान दिया था। स्वामी प्रसाद के इस बयान के बाद लखनऊ में कुछ लोगों ने रामचरितमानस की प्रतियां भी जलाई थीं। स्वामी प्रसाद मौर्य पर केस भी दर्ज हुआ, लेकिन रामचरितमानस के बारे में वो फिर भी विवादित बोल बोलते रहे। अब भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर उनके ताजा विवादित बोल से सियासत फिर गर्माने के आसार हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिठारी कांड: सुरेंद्र कोली और मनिंदर सिंह पंढेर इलाहाबाद हाईकोर्ट से बरी, निचली अदालत ने दी थी फांसी
    Next Article PM मोदी देश को देंगे रैपिडएक्स ट्रेन का तोहफा, प्रधानमंत्री की सभा से पहले 150 फ्लैट पर लगा ताला

    Related Posts

    बस्तर ‘माओवाद मुक्त’ या असमय घोषणा?

    May 30, 2025

    मूल्यबोध और राष्ट्रहित बने मीडिया का आधार -प्रो. संजय द्विवेदी

    May 30, 2025

    हिन्दी पत्रकारिता को व्यवसाय नहीं, मिशन बनाना होगा

    May 30, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बस्तर ‘माओवाद मुक्त’ या असमय घोषणा?

    मूल्यबोध और राष्ट्रहित बने मीडिया का आधार -प्रो. संजय द्विवेदी

    हिन्दी पत्रकारिता को व्यवसाय नहीं, मिशन बनाना होगा

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    समाजसेवी और हिंदूवादी नेता जगदीश प्रसाद लोधा का निधन

    स्वर्गीय मोहनलाल अग्रवाल की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    भाजपा दफ्तर में बैठक के बाद विजय सिन्हा के घर पहुंचे पीएम मोदी, बेटे-बहू को दिया आशीर्वाद

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का प्रतिनिधिमंडल निवर्तमान एसएसपी किशोर कौशल एवं नए एसएसपी पीयूष पांडेय से मिला

    जमशेदपुर के आज़ाद नगर में विवाहिता ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही है मामले की जांच

    वरीय पुलिस अधीक्षक नेनिरीक्षण के दौरान कई दिशा निर्देश दिए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.