भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह ने दो दिव्यांगो के बीच व्हीलचेयर का किया वितरण
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष पर भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह के द्वारा 49, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत सोनारी मंडल स्थित पंचवटी नगर रोड नंबर 5 में दो दिव्यांग लोगों मानकी दीवर और रौनक जी के बीच व्हीलचेयर का वितरण किया गया।
साथ हीं विश्वकर्मा पूजा और नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष पर स्थानीय लोगों के बिच लड्डू वितरण कर खुशियाँ मनाई गयी। इस मौके पर नीरज सिंह ने कहा कि देश के माननीय नरेंद्र मोदी जी का यह सोच रहा है कि अपने जन्मदिन के उपलक्ष पर अंत्योदय की परिभाषा को चरितार्थ करते हुए पुरे देश की जनता की सेवा कर इस दिन का सदुपयोग करते हुए समाज के अंतिम वक़्ती के चेहरे पर ख़ुशी होनी चाहिए।
आज प्रधनमंत्री जी सोंच को साकार करते हुए दो लोगों के बीच बिल व्हीलचेयर का वितरण किया गया है। साथ ही नीरज सिंह ने झामुमो और कांग्रेस की गठबंधन वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार राज्य के दिव्यांगों का ध्यान नहीं रखती है ना ही उन्हें किसी भी प्रकार की सुविधा प्रदान की जाती है सिर्फ कागज कलम में दिव्यांगों का नाम सिमट कर रह गया है। शहर के अस्पतालों में भी इनके लिए कोई विशेष इंतज़ाम नहीं हैं।
नीरज सिंह ने कहा कि माननीय मोदी जी ही ऐसे नेता है जो कि समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए उनके लिए कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलते हैं। आज उनके जन्मदिन के उपलक्ष पर हमने यह व्हीलचेयर का वितरण किया है ताकि उनके जन्मदिन के अवसर पर कुछ परिवार के चेहरे पर मुस्कान लाया जा सके। इस मौके पर सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार जी, सतेंद्र यादव जी, कृष्ण यादव जी, बिराज डे जी, सीमा जी समेत सोनारी मंडल के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे