Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंहभूम चैम्बर का होली मिलन समारोह हुआ रंगारंग कार्यक्रमों से सराबोर, चैम्बर सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने उठाये रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकम एवं स्वादिष्ट भोजनों का आनंद
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    सिंहभूम चैम्बर का होली मिलन समारोह हुआ रंगारंग कार्यक्रमों से सराबोर, चैम्बर सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने उठाये रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकम एवं स्वादिष्ट भोजनों का आनंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सिंहभूम चैम्बर का होली मिलन समारोह हुआ रंगारंग कार्यक्रमों से सराबोर, चैम्बर सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने उठाये रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकम एवं स्वादिष्ट भोजनों का आनंद

    ● चैम्बर के होली मिलन में शहर के गणमान्य लोग हुये उपस्थित

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के शुभअवसर पर ‘होली मिलन’ का आयोजन गुजराती सनातन समाज बिष्टुपुर में संपन्न हुआ। रंगोत्सव के पर्व होली के उपलक्ष्य में चैम्बर के द्वारा होली मिलन को भव्य रूप में आयोजित किया गया। यह जानकारी मानद महाासचिव मानव केडिया ने दी।

     

    समारोह में अतिथि के रूप जमशेदपुर के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर चैम्बर के होली मिलन समारोह एवं सदस्यों को अपनी शुभकामनायें दी। इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित वीपी जीएसपी टाटा स्टील पीयूष गुप्ता एवं टाटा मेन हॉस्पिटल के जीएम सुधीर राय ने कहा यह होली मिलन चैम्बर सदस्यों उनके परिवारजनों को हर्षोल्लास के साथ एक सूत्र में बांधता है। चैम्बर के द्वारा किया गया यह आयोजन एक अच्छी परंपरा है अपने सांस्कृतिक धरोहरों को संजोने का।

     

    समारोह को चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा चैम्बर की यह परंपरा रही है कि बड़े त्योहारों जैसे दीवाली, होली के पश्चात् चैम्बर सदस्यों एवं उनके परिवार के सदस्यों को एक स्थान पर एकत्रित कर ऐसे पर्व त्योहारों का आनंद उठाये। इसी के मद्देनजर यह होली मिलन का आयोजन किया गया। जिसमें सदस्य अपने परिवारजनों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इसमें अपनी सहभागिता निभाई है। चैम्बर के होली मिलन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनायें देते हैं। और भविष्य में ऐसे आयोजनों में सदस्यों की इसी तरह की सहभागिता रहेगी ऐसी आशा करते हैं। सदस्यों के द्वारा पिछले कुछ वर्षों के दौरान चैम्बर के प्रति उनका विश्वास बढ़ा है जो सदस्यों की इतनी बड़ी संख्या में होली मिलन में उपस्थिति इस बात को दर्शाता है।

    इस अवसर पर उपाध्यक्ष जनसंपर्क एवं कल्याण अभिषेक अग्रवाल गोल्डी एवं सचिव सुरेश शर्मा लिपु ने बताया कि इस बार होली मिलन में सदस्यों के मनोरंजन के लिये कोलकाता के मशहूर कलाकारों को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन हेतु आमंत्रित किया गया था एवं लजीज व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी जिसका चैम्बर सदस्यों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने भरपूर आनंद उठाया।

     

     

     

    कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया, मनोज गोयल, उमेश खीरवाल, सन्नी संघी, रोहित अग्रवाल, अश्विनी अग्रवाल, आनंद चौधरी, अनंत मोहनका, शुभम सेन, दीपक चेतानी, आकाश मोदी, विनीत अग्रवाल, पीयूष गोयल, रोहित काबरा, प्रीतम जैन, संजय शर्मा, मंटू अग्रवाल इत्यादि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, निर्मल काबरा, उमेश कांवटिया, अशोक भालोटिया, आरके अग्रवाल के अलावा शहर के गणमान्य लोग एवं चैम्बर सदस्य काफी संख्या में उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह के बगोदर पुलिस ने यात्री बस महारानी से किया 1 करोड़ 9 लाख बरामद, तीनो लोगो से पूछताछ जारी
    Next Article मुश्किल में भाजपा सिख नेता, गोलमुरी थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज

    Related Posts

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    July 19, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.