श्री-श्री 1008 श्री मानस महायज्ञ अखंड रामायण महापाठ का हुआ आयोजन
मुकेश रंजन संवाददाता
रांची : राजधानी के कांके प्रखंड के राढ़हा गांव के सिमलबेड़ा में श्री श्री 1008 श्री मानस महायज्ञ अखंड रामायण महापाठ का दो दिवसीय आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के पहले दिन से कलश यात्रा के साथ यज्ञ का कार्यक्रम शुरू हुआ। कलश यात्रा महायज्ञ स्थल पहुंचने के बाद पंचांग पूजन के साथ 24 घंटे का अखंड मानस पाठ प्रारंभ हुआ। गुरुवार को नित्य पूजन यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। तत्पश्चात भंडारे के साथ यज्ञ का समापन हुआ। नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में लगातार तीसरे वर्ष महायज्ञ आयोजन किया गया। आयोजन समिति में अध्यक्ष रामजीत महतो, उपाध्यक्ष नरेश महतो, सचिव धनेश्वर महतो, उपसचिव विजेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष बलराम महतो, उप कोषाध्यक्ष दिनेश्वर महत्व सहित अन्य कार्यकारिणी के सदस्य शामिल थे।
महायज्ञ आचार्य पंडित महेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में पुरोहित सनोज पांडे, आनंद मिश्रा एवं कृष्णा गिरि के द्वारा संपन्न हुआ।