Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में और बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, नौ जिलों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट
    Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची

    झारखंड में और बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, नौ जिलों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड में और बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, नौ जिलों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट
    रांची: झारखंड में शीतलहर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ठंड से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं. पश्चिम से आ रही सर्द हवाओं के प्रभाव से झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिले शीतलहर की चपेट में हैं. आने वाले दिनों में झारखंड के 9 जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

     

     

    झारखंड में पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान यानी 2.5℃ रांची के नामकुम इलाके में दर्ज किया गया है. उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही पछुआ हवाओं के प्रभाव से रांची में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं सबसे अधिक तापमान 29.8℃ चाईबासा में दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने अपने मौसम पूर्वानुमान में अगले 24 घंटे में राज्य के 09 जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है.

     

     

    मौसम विज्ञान केंद्र, रांची से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा. इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

    पिछले 24 घंटे में डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बोकारो का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

     

     

    राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सिमडेगा का न्यूनतम तापमान 05 ℃ और अधिकतम तापमान 25.4 ℃ रिकॉर्ड किया गया. लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 4.1 ℃ और अधिकतम तापमान 21.5 ℃ रिकॉर्ड किया गया. रामगढ़ का न्यूनतम तापमान 4.8 ℃ और अधिकतम तापमान 23.3 ℃ रिकॉर्ड किया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी ने ‘विजय दिवस’ पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि, किया बलिदान को नमन
    Next Article शीतलहरी मौसम मची रचनाओं की धूम हुई शानदार काव्यगोष्ठी

    Related Posts

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    October 11, 2026

    “हाँ, मन्या सुर्वे मेरे मामा का बेटा है!”

    October 11, 2026

    हिमाचली शिव मंदिर की स्थापत्य कला में सजा प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का पंडाल

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Εκπληκτικές αποδόσεις και πληθώρα επιλογών στοίχημα με https://the-leonbet.com για κάθε φίλο του αθλητισμού

    Kockázatos fogadásoktól a biztonságig a the-bet-match-hungary.com oldalán

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    “हाँ, मन्या सुर्वे मेरे मामा का बेटा है!”

    हिमाचली शिव मंदिर की स्थापत्य कला में सजा प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का पंडाल

    सस्ता डेटा या तेज उपग्रह नेटवर्क: भारत के लिए कौन है बेहतर?

    पत्रकारिता पर हमले के लिए सिर्फ सत्ता नहीं, समाज भी जिम्मेदार है

    54वें फुटबॉल महाकुंभ में जूनियर फाइटर चैंपियन, 1.20 लाख का पुरस्कार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.