Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री विन्देश्वरी दुबे की जयंती मनाई गई
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड बिहार राजनीति

    संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री विन्देश्वरी दुबे की जयंती मनाई गई

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री विन्देश्वरी दुबे की जयंती मनाई गई

    संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय विधि, न्याय और श्रम मंत्री स्वर्गीय विन्देश्वरी दुबे की जयंती अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के तत्वावधान में पुराना कोर्ट में मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल उपस्थित थे।

    इस अवसर पर स्वर्गीय विन्देश्वरी दुबे के चित्र पर माल्यापर्ण करके श्री शुक्ल ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री शुक्ल ने कहा कि एक मजदूर से विधायक, सांसद, मंत्री ,संयुक्त बिहार के मुख्यमंत्री तथा भारत के विधि, न्याय और श्रम मंत्री के रूप में स्वर्गीय विन्देश्वरी दुबे ने शानदार इतिहास बनाया था। झारखंड के विकास में भी उनकी शानदार भूमिका रही। उन्हें हमेशा एक कुशल जननेता और मजदूरों के मशीहा के रूप में याद किया जाता रहेंगा।

    श्री शुक्ल ने कहा कि बहुत कम ऐसे जननेता रहे जिनका सम्मान हर राजनीतिक दल करते है विन्देश्वरी दुबे उनमें एक थे । जिन्होंने देश के मजदूरों का जीवन स्तर ऊँचा करने का सदैव कार्य किया।

     

    इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के झारखंड के संयोजक श्री भरत झा ने कहा कि विन्देश्वरी दुबे एक सफल राजनेता और सफल मुख्यमंत्री रहे। जिन्होंने संयुक्त बिहार में अधिवक्ताओं के लिए विभिन्न सरकारी विभागों में कानूनी सलाहकार का पद बनाया था ।

     

    इस अवसर पर श्री पवन कुमार तिवारी, सुनिश पांडेय, नीलेश प्रसाद, श्याम जी ठाकुर, कान्तानन्द सोनी, एस दिनेश कुमार, रमेश प्रसाद, बसंत कुमार मिश्र, विपिन सामद, गणेश टुडू, हरविलास दास, तपन चौधरी सहित भारी संख्या में अधिवक्ताओं और समाजसेवियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

    इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने सैकड़ो गरीबो के बीच कंबल वितरित किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराकेश तिवारी ने राकेश्वर पांडे के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी
    Next Article 7वां सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस  देश भर में मनाया गया; रक्षा मंत्री ने देहरादून में मुख्य समारोह की अध्यक्षता की

    Related Posts

    बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर पटना हवाई अड्डे पहुंचा, नवादा में होगा अंतिम संस्कार

    May 17, 2025

    नीरज चोपड़ा ने आखिरकार 90 मीटर की बाधा पर की, लेकिन दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे

    May 17, 2025

    उच्चतम न्यायालय ने अवकाशकालीन पीठों के संबंध में अधिसूचना जारी की

    May 17, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर पटना हवाई अड्डे पहुंचा, नवादा में होगा अंतिम संस्कार

    नीरज चोपड़ा ने आखिरकार 90 मीटर की बाधा पर की, लेकिन दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे

    उच्चतम न्यायालय ने अवकाशकालीन पीठों के संबंध में अधिसूचना जारी की

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    कर्नल सोफ़िया क़ुरैशी पर विजय शाह के बयान से सवालों के घेरे में राजनीतिक संस्कृति

    गणि राजेन्द्र विजयजी के 51वें जन्म दिवस: 19 मई 2025 गणि राजेन्द्र विजयः दांडी पकडे़ गुजरात के उभरते हुए ‘गांधी’ -ललित गर्ग –

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ टीम ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

    गीता थिएटर एवं रॉबिन हुड आर्मी के संयुक्त तत्वावधान स्पेशल समर कैंप का दूसरे चैप्टर का हुआ समापन

    अखिल भारतीय पुर्व सैनिक के सक्रिय कार्यकर्ता की पत्नी के गले से सोने का चेन छीनकर भागे बदमाश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.