मंझौल, बेगूसराय : वर्ष 2023 में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़
की पूर्व तैयारी सहित अग्निकांड से प्रभावित व्यक्तियों, पशु के मृत्यु के उपरांत मुआवजा आदि को लेकर अनुमंडल कार्यालय मंझौल के सभागार भवन में पदाधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन अनुमंडलाधिकारी मंझौल राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में संभावित बाढ़, सुखाड़ अग्निकांड एवं व्यक्ति, पशु के मृत्यु के उपरांत मुआवजा जैसे बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रभावित लोगों के लिए शरण स्थल एवं सामुदायिक रसोई के संचालन हेतु स्थल चिन्हित करने की स्थिति के बारे में चर्चा की गई। सरकारी नाव की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई निजी नाव मालिकों के साथ इकरारनामा की स्थिति के बारे में भी चर्चा की गई प्रखंड में जल स्तर की स्थिति, चापाकल की स्थिति एवं अग्निकांड से प्रभावित व्यक्तियों पशुओं के मुआवजा भुगतान की स्थिति तथा अग्निशमन वाहन की स्थिति के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली। वही जनप्रतिनिधियों के साथ अग्नि कांड , बाढ़, सुखाड़, डूबने से संबंधित सरकार द्वारा निर्गत दिशा निर्देश के बारे में गंभीर रूप से पर चर्चा की गई।
बैठक में कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल रोसड़ा, बेगूसराय सहायक अभियंता पीएचईडी अवर प्रमंडल मंझौल, प्रखंड विकास पदाधिकारी चेरिया बरियारपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी खोदावंदपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी छौराही एवं अंचल अधिकारी चेरिया बरियारपुर छौराही खोदावंदपुर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी छौराही चेरियाबरियारपुर एवं खोदावंदपुर अग्निशमन पदाधिकारी मंझौल अनुमंडल, सभी मुखिया मंझौल अनुमंडल अनुमंडल अंतर्गत एवं मंझौल अनुमंडल कार्यपालक सहायक उत्कर्ष कुमार आदि मौजूद थे।