सरयू राय ने किया डीप बोरिंग सह पानी टंकी का उद्घाटन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को बालीगुमा के सुकना बस्ती में काली मंदिर के समीप विधायक निधि से 6 लाख 41 हजार रुपये की लागत से निर्मित डीप बोरिंग सहित पानी टंकी का उद्घाटन किया। इस पानी टंकी की कुल क्षमता 5 हजार लीटर है।

इस मौके पर भाजपा नेता नीरज सिंह, पप्पू सिंह, जदयू नेता नीरज सिंह, संध्या सिंह, अजय कुमार, अमृता मिश्रा, पार्षद राजेश सिंह, रवींद्र सिंह सिसौदिया, विनोद राय, राजू प्रजापति, जीतेंद्र साव, कुलविंदर सिंह पन्नू, संतोष भगत, टुनटुन सिंह, पिंटू सिंह, पवन सिंह, विनय कुमार, विकास साहनी, प्रवीण सिंह, संजय सिंह, भोला पांडेय, नवीन सिंह, राजू सिंह, राजाराम प्रसाद, श्याम सिंह, संतोष चौहान, बबुआ सिंह, प्रेम सक्सेना, संजीव सिंह, भवानी सिंह, अमरेंद्र पासवान, राजू सिंह, राजीव सिंह, चंद्रा गणेश, डी. मिश्रा, नरेन महतो, संजीव मुखर्जी, वीरेन महतो आदि मौजूद रहे।

