Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंधाधुंध फायरिंग से थर्राया सरपंच का घर, बाल बाल बचे सरपंच पति
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    अंधाधुंध फायरिंग से थर्राया सरपंच का घर, बाल बाल बचे सरपंच पति

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अनंत कुमार की रिपोर्ट
    तेघड़ा ,बेगूसराय : अपराधियों के मंसूबे दिन दूना रात चौगुना इस तरह बोल रहा है कि लगातार यह लोग कहीं ना कहीं किसी न किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने में लगे ही रहते हैं। वर्तमान समय में जनप्रतिनिधि भी अब सुरक्षित नहीं है .घटना तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत धनकौल पंचायत की है जहां इस पंचायत के ग्राम कचहरी सरपंच मीना देवी के घर पर शुक्रवार की अहले सुबह मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने कई राउंड फाइटिंग की जिसके कारण सरपंच का घर गोलियों की गर्गआहट से थर्राउठा वही सरपंच पति सुबोध राय जो अपने दरवाजे के बाहर मवेशियों को खाना दे रहे थे किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई.अपराधियों ने सुबोध राय को ही टारगेट करके कई राउंड गोलियां चलाई, जानकारी देते हुए सरपंच पति सुबोध राय ने बताया कि अहले सुबह वह अपने गाय को खाना दे रहे थे ,उसी समय एक मोटरसाइकिल पर तीन अपराधी जिसमें दो अपराधी हेलमेट लगाए हुए था और तीसरा बिना हेलमेट का आधा पैंट पहने हुए था. वह मेरे घर के पास सड़क पर आकर रुक गया और बोला कि यह रास्ता कहां तक जाती है लेकिन उसकी स्थिति संदिग्ध थी जिस कारण वह वहां से आगे बढ़े और जब तक कुछ सोच पाते तब तक वह अपराधी गोली चलने लगा मामले की जानकारी में उन्होंने आगे बताया कि एक वर्ष पूर्व उनके दो पुत्रों का अपहरण कर लिया गया जिसमें एक की हत्या कर दी गई ,उस मामले में तेघड़ा थाना में एक मामला दर्ज है जिसमें थाना कांड संख्या 353/ 22 के नामजद अभियुक्तों के द्वारा लगातार केस में समझौता पत्र लगाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. उसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है . हालांकि इस घटना के तुरंत बाद घटना स्थल पर तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी डॉ0 मोहन प्रसाद एवं तेघड़ा थाना की टीम पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए साथ ही उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कई राउंड गोली के खोखे बरामद किए गए हैं साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है .जिससे की सभी आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके ,गिरफ्तार नहीं होने के स्थिति में कुर्की जब्ती की कार्यवाही की जाएगी, इस प्रकार के अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की आवश्यकता है। वही इस पूरे प्रकरण को लेकर सरपंच मीना देवी का परिवार पूरा डरा- सहमा हुआ है, और जिला पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार से आत्मरक्षा की गुहार लगाई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची :दोहरे हत्याकांड मामले का पुलिस ने किया खुलासा , तीन अपराधी गिरफ्तार
    Next Article भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने राम विलास सिंह कॉलेज तेयाय में चलाया सदस्यता अभियान।

    Related Posts

    नीतीश कुमार को निपटा दिया भाजपा ने : सुधीर कुमार पप्पू

    March 6, 2026

    सोनारी के पंचवटी नगर में बदमाशों का उत्पात, तलवार-लाठी से लैस होकर की तोड़फोड़ और पथराव

    March 6, 2026

    जमशेदपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 थाना प्रभारियों का तबादला

    March 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांड्रा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, एक पैर टूटा

    स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के खंडहर भवन में पुलिस की छापेमारी, 27 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

    नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक अभियान तेज करने चाईबासा पहुंचे सीआरपीएफ डीजी, सुरक्षा रणनीति पर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा

    जन शिकायत निवारण दिवस पर उप विकास आयुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    होली के जश्न में चली गोली, बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

    शिव काली मंदिर में नव निर्वाचित मेयर संजय सरदार का नागरिक अभिनंदन, वार्ड 17 की समस्याओं पर हुई चर्चा

    आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बिना शिलान्यास बने सड़क-नाली पर सवाल, शपथ से पहले भुगतान लेने की चर्चा तेज

    नीतीश कुमार को निपटा दिया भाजपा ने : सुधीर कुमार पप्पू

    सोनारी के पंचवटी नगर में बदमाशों का उत्पात, तलवार-लाठी से लैस होकर की तोड़फोड़ और पथराव

    जमशेदपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 थाना प्रभारियों का तबादला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.