अवैध अफीम खेती रोकने के लिए सरायकेला पुलिस का प्री-कल्टीवेशन ड्राइव, किसानों में वितरित किए गए बीज
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सरायकेला। जिले में अवैध अफीम खेती पर रोक लगाने के लिए सरायकेला पुलिस द्वारा प्री-कल्टीवेशन अभियान चलाया जा रहा है। पिछले फसलीय वर्ष में अफीम की खेती वाले सभी क्षेत्रों का सत्यापन किया गया, जिसमें कई किसानों द्वारा वैकल्पिक फसलों की तैयारी पाए जाने की पुष्टि हुई।
इसी क्रम में चौका थाना क्षेत्र के सुदूर गांव मुटुदा में थाना प्रभारी बजरंग महतो के नेतृत्व में उच्च गुणवत्ता वाले चना, सरसों, गेहूं और मटर के लगभग 450 किलोग्राम बीज किसानों के बीच वितरित किए गए। कार्यक्रम में 70–80 किसान परिवार शामिल हुए।
पुलिस का मानना है कि वैकल्पिक खेती अपनाने से ग्रामीण अफीम की निर्भरता छोड़कर लाभकारी फसलों की ओर लौट सकेंगे। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से सुरक्षित और कानूनी खेती अपनाने की अपील की है।


