सैल्यूट तिरंगा ने वृद्धा आश्रम में बुजुर्गो के बीच खाना वितरण किया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी के नेतृत्व में बाराद्वारी आशीर्वाद भवन ओल्ड एज होम में स्वर्गीय संदीप कुमार जिनकी मृत्यु कोबिड के दौरान आजा के दिन 16 मई 2022 को हुई थी उन्हीं के पुण्य तिथि में सैल्यूट तिरंगा द्वारा उनके आत्मा की शांति के लिए एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया तत्पश्चात् वहा रह रहे बुजुर्गो को दोपहर का खाना खिलाया गया।कार्यकर्म में मुख्य रूप से झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह,भाजपा के वरिष्ठ नेता डी डी त्रिपाठी, डॉ नेहा मंडल एवम स्वर्गीय संदीप कुमार के भाई सैल्यूट तिरंगा के सदस्य सचिन कुमार सहित परिवार ,एवम संगठन के अन्य लोग शामिल हुए साथ ही मृत आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया ।