काकोली घोष की पुण्यतिथि पर साहित्य संस्कृति संघ ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मुसाबनी।साहित्य संस्कृति संघ द्वारा मंगलवार को नेताजी सुभाष पार्क में मुसाबनी प्रखंड की पूर्व उप-प्रमुख स्वर्गीय काकोली घोष की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्पना बोस ने की।
इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने स्वर्गीय काकोली घोष के चित्र पर पुष्पमाल अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक व जनहितकारी कार्यों को याद किया। उनकी स्मृति में कविता पाठ भी किया गया।
सभा के दौरान वक्ताओं ने मुसाबनी क्षेत्र में समुचित अस्पताल की आवश्यकता पर जोर देते हुए इसके लिए जन आंदोलन चलाने का संकल्प लिया। सदस्यों ने कहा कि शीघ्र ही रणनीति तैयार कर आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।
कार्यक्रम में संघ के सचिव वीरेंद्र नाथ घोष, सांस्कृतिक सचिव संगीता मंडल सहित कृष्णा घोष, वीणापानी खान, पुतुल कुंडू, प्रतिभा साव, किरण कुमारी, आशा कुमार, टुंपा मंडल, हपन माई, कल्पना सोम, दीपाली मन्ना, संतोषी भट्टाचार्य, संतोष कुमार गिरी, मोहम्मद गुलाम, गोपाल लाल, मृत्युंजय महतो, सनातन दास, जयंत घोष, झरना पाल, दिलीप घोष, सिद्धार्थ घोष, पीयू घोष एवं शांतना पात्र समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।


