Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के करीब 10,000 लोग आपसी भाईचारे व सद्भावना के लिए दौड़ लगायेंगे सद्भावना रन में:विकास सिंह
    Breaking News Headlines झारखंड शिक्षा

    जमशेदपुर के करीब 10,000 लोग आपसी भाईचारे व सद्भावना के लिए दौड़ लगायेंगे सद्भावना रन में:विकास सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2019Updated:October 1, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर रन फॉर सद्भावना का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें शहर के करीब 10,000 लोग आपसी भाईचारे व सद्भावना के लिए दौड़ लगायेंगे. उक्त सद्भावना रन के लिए सोमवार को केके आवास में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. जिसमें पत्रकारों को जानकारी देते हुए संयोजक विकास सिंह ने बताया कि रन फॉर सद्भावना में इस बार पूर्व सैनिक परिषद, यंग इंडियंस,ऑल इंडिया होप लाइन, केके आवास, आदित्या इंस्टीच्यूट के साथ ही शहर के विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों के साथ ही स्कूली विद्यार्थी भी हिस्सा ले रहे हैं.
    रन फॉर सद्भावना के जरिये सामाजिक तानाबाना बने रहे इसका भी संकल्प लिया जायेगा. कार्यक्रम के दौरान आज के दौर में महात्मा गांधी की प्रासंगिकता पर भी चर्चा की जायेगी. कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.

    ——
    साकची गोलचक्कर से सुबह 6 बजे होगा रन

    रन फॉर सद्भावना नामक इस शार्ट मैराथन की शुरुआत दो अक्तूबर की सुबह छह बजे साकची गोलचक्कर से होगी जो स्ट्रेट माइल रोड, जुबिली पार्क होते हुए सर दोराबजी टाटा पार्क के पास सुबह 8.30 बजे समाप्त होगी. इसमें शामिल होने के लिए अब तक करीब 10,000 से अधिक प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है.

    जमशेदपुर ब्लाइंड स्कूल के बच्चे होंगे आकर्षण का केंद्र
    रन फॉर मैराथन अस बार अपने आप में नायाब होगा. इस मैराथन में जमशेदपुर ब्लाइंड स्कूल के बच्चों को भी शामिल किया गया है. उक्त बच्चे समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों को हर बाधाअों को पार कर मंजिल तक पहुंचने की सीख देंगे. कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक या फिर अन्य व्यवस्था को संभालने के लिए करीब 300 स्वयंसेवकों को भी तैनात किया जायेगा. शांति, सद्भावना और स्वच्छता के उद्देश्य से आयोजित इस सद्भावना रन के प्रस्थान स्थल और गंतव्य स्थल पर आयोजन से जुड़े स्वयंसेवक साफ-सफाई भी करेंगे. स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों को आयोजन समिति की अोर से सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जायेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद के हाथों 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्राप्त करने का गौरव मिला
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.