Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुहर्रम को लेकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एवं एसडीएम धालभूम द्वारा परसुडीह तथा बिष्टुपुर थाना में की गई शांति समिति की बैठक, शांति, सदभाव के साथ पर्व मनाने की अपील
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म

    मुहर्रम को लेकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एवं एसडीएम धालभूम द्वारा परसुडीह तथा बिष्टुपुर थाना में की गई शांति समिति की बैठक, शांति, सदभाव के साथ पर्व मनाने की अपील

    News DeskBy News DeskAugust 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मुहर्रम को लेकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एवं एसडीएम धालभूम द्वारा परसुडीह तथा बिष्टुपुर थाना में की गई शांति समिति की बैठक, शांति, सदभाव के साथ पर्व मनाने की अपील

    मुहर्रम को लेकर परसुडीह थाना परिसर में सुंदरनगर, परसुडीह एवं बागबेड़ा थाना क्षेत्र तथा बिष्टुपुर थाना परिसर में जुगसलाई, बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी, साक्ची थाना क्षेत्र के शांति समिति सदस्यों के साथ एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नन्दकिशोर लाल तथा एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा द्वारा शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में मुहर्रम त्यौहार शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए

    इसमें अपेक्षित सहयोग की अपील की गई। साथ ही जुलूस निकाले जाने के दिशा-निर्देशों एवं अन्य प्रशासनिक इंतजामों से शांति समिति सदस्यों को अवगत कराया गया ।

    एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि मुहर्रम पर्व का आयोजन सरकार के गाइडलाइंस तथा जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही करें। यहां हर पर्व त्यौहार मिलजुलकर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की परंपरा रही है,

    हमें उस परंपरा को कायम रखना है । एसडीएम धालभूम ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। किसी तरह की अफवाह की जानकारी मिले तो तुरंत उसकी सूचना प्रशासन को दें । जुलूस के सभी लाइसेंसधारियों से लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवेदन तथा जुलूस का रूट चार्ट की जानकारी देने के लिए भी कहा गया।

    साथ ही रूट में कहीं कोई समस्या है तो उसकी जानकारी भी समय पर देने के लिए कहा ताकि प्रशासनिक स्तर आवश्यक इंतजाम ससमय सुनिश्चित किया जा सके । बैठक में डीसीएलआर श्री रविन्द्र गगरई, सीओ सदर श्री अमित श्रीवास्तव, डीएसपी ट्रैफिक श्री कमल किशोर, संबंधित थाना प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलायंस क्लब भारत और भरत सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने कराया गरीब बच्चों को भोजन
    Next Article गोलमुरी बाजार समिति ने ज़िला प्रशासन द्वारा भाड़ा वृद्धि को ले के एक बैठक गोलमुरी बाजार में जमशेदपुर आल मार्केट एसोसिएशन की मौजूदगी में सम्पन हुआ

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.