पंजाब कांग्रेस में हुई सुलह, सिद्धू बने रहेंगे अध्यक्ष नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में सुलह की बात सामने आ रही है और नवजोत सिंह सिद्धू अध्यक्ष पद बने रहेंगे। दरअसल, सिद्धू को मनाने के लिए कांग्रेस में समन्वय समिति के गठन का आश्वासन दिया गया है, जिसके बाद सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए हामी भरने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आज मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सामने यह जानकारी दे सकते हैं।
बता दें कि गुरुवार को चंडीगढ़ में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच दो घंटे तक बैठक चली थी, जिसके बाद ही यह खबर सामने आ रही थी कि
सिद्धू पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बने रहने के लिए मान गए हैं। पार्टी ने उन्हें आगे के फैसलों के लिए समन्वय समिति के गठन का फैसला लिया है। इस पैनल में मुख्यमंत्री चन्नी, सिद्धू और कांग्रेस का एक प्रतिनिधि होगा।
बता दें कि सिद्धू ने डीजीपी, प्रदेश अडवोकेट जनरल और राणा गुरजीत सिंह जैसे दागी नेताओं की नियुक्ति पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद लगातार उन्हें मानने की कोशिशें चल रहीं थीं।
पंजाब कांग्रेस में हुई सुलह, सिद्धू बने रहेंगे अध्यक्ष
Previous Articleकलम की सुगंध झारखंड का स्थापना दिवस समारोह गोलमुरी भोजपुरी साहित्य परिषद भवन में संपन्न
Next Article पत्रकारिता के मूल भाव को समझे पत्रकार