Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में RBI का करियर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को बैंकिंग अवसरों और चयन प्रक्रिया की दी गई जानकारी
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में RBI का करियर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को बैंकिंग अवसरों और चयन प्रक्रिया की दी गई जानकारी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में RBI का करियर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को बैंकिंग अवसरों और चयन प्रक्रिया की दी गई जानकारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में आज रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) की ओर से विद्यार्थियों के करियर जागरूकता विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को बैंकिंग क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों, चयन प्रक्रिया, आवश्यक योग्यताओं तथा उन्नति के अवसरों के बारे में जानकारी देना था।

    कार्यक्रम में रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के रांची शाखा के श्री अखण्डल सोरेन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को RBI में करियर की संभावनाएँ, भर्ती प्रक्रिया, इंटर्नशिप, प्रशिक्षण, कार्यसंस्कृति, तथा भविष्य के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि आरबीआई देश की अर्थव्यवस्था, मुद्रा प्रबंधन, महँगाई नियंत्रण तथा वित्तीय स्थिरता बनाए रखने में किस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित करने, समय प्रबंधन, सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में निरंतरता बनाए रखने पर विशेष ज़ोर दिया। उन्होंने छात्रों को यह संदेश दिया कि सही तैयारी, दिशा और सकारात्मक दृष्टिकोण से वे देश की सर्वोच्च संस्थाओं में अपना स्थान बना सकते हैं।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने RBI में नौकरी, पदोन्नति, वेतनमान, कार्यालय कार्यप्रणाली तथा अर्थव्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे। श्री अखण्डल सोरेन ने सभी प्रश्नों का बड़े ही सहज और व्यवहारिक उदाहरणों के साथ संतोषजनक उत्तर दिया। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भी प्रदान किए गए, जिससे छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

    कॉलेज की ओर से प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महालिक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को करियर के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय संस्थाओं के कार्य और महत्व से अवगत कराते हैं। उन्होंने RBI टीम के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के सार्थक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन वोकेशनल के प्रो. अमित कुमार मेहता ने किया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और इसमें बड़ी संख्या में शिक्षक तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।

    छात्रों को बैंकिंग अवसरों और चयन प्रक्रिया की दी गई जानकारी जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में RBI का करियर जागरूकता कार्यक्रम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवाणिज्य विभाग (कॉमर्स) – विदाई समारोह द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फ़ॉर विमेन, जमशेदपुर पीजी सेमेस्टर–IV (सत्र 2023–2025) विदाई समारोह
    Next Article 200 करोड़ के जीएसटी घोटाले में व्यापारी प्रमोद अग्रवाल गिरफ्तार, ढाई करोड़ की पेनल्टी भरने के बाद भेजे गए जेल

    Related Posts

    तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी, 24 घंटे में रिहाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

    July 26, 2026

    तेजप्रताप की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी, 24 घंटे में रिहाई नहीं तो बड़ा आंदोलन

    July 26, 2026

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी, 24 घंटे में रिहाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

    तेजप्रताप की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी, 24 घंटे में रिहाई नहीं तो बड़ा आंदोलन

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.