Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पत्रकारिता को प्रोफेशन नहीं बल्कि मिशन मानता है राष्ट्र संवाद: डॉ कल्याणी कबीर शिक्षाविद और साहित्यकार
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार बेगूसराय मुजफ्फरपुर मेहमान का पन्ना रांची राष्ट्रीय शिक्षा समस्तीपुर साहित्य

    पत्रकारिता को प्रोफेशन नहीं बल्कि मिशन मानता है राष्ट्र संवाद: डॉ कल्याणी कबीर शिक्षाविद और साहित्यकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पत्रकारिता को प्रोफेशन नहीं बल्कि मिशन मानता है राष्ट्र संवाद: डॉ कल्याणी कबीर शिक्षाविद और साहित्यकार

     

    डॉ कल्याणी कबीर शिक्षाविद और साहित्यकार

    आज के दौर में यह कहना गलत नहीं होगा कि व्यावसायिकता और टीआरपी की अंधी दौड़ के कारण पत्रकारिता जिस नैतिक मूल्य पर टिकी है वह कहीं ना कहीं कमजोर हुई है । पर इस कठिन दौर में भी अगर किसी ने पत्रकारिता के मूल्यों के साथ कोई समझौता नहीं किया है तो वह नाम है राष्ट्र संवाद का । आज 25 वर्षों की सफल यात्रा के पश्चात भी पूरी तरह उर्जस्वित ,दूरदृष्टि रखते हुए यह पत्रिका अपने मापदंडों और मानदंडों को साथ लिये आगे बढ़ रही है । बीते हुए कल के इतिहास का तटस्थ आकलन ,

     

     

     

    गुजर रहे वर्तमान पर निष्पक्ष दृष्टि और आने वाले भविष्य पर एक सटीक अनुमान करने की अद्भुत क्षमता रही है इस पत्रिका के पास। राष्ट्र संवाद के लिए खबरें सिर्फ शब्दों का ताना-बाना नहीं होती हैं बल्कि कहीं ना कहीं जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और अपने कर्तव्य बोध को समझते हुए ही वह समाचारों और जानकारियों का प्रसारण – प्रकाशन करती है ।

     

    जनता को निष्पक्ष खबरें देना, उनके जनमानस का विकास करना और समाज को जागरुक कर शिक्षित बनाए रखना यह राष्ट्र संवाद का हमेशा से मूल कर्तव्य रहा है । सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों के बाद भी इस पत्रिका ने कभी भी पत्रकारिता को प्रोफेशन के रूप में नहीं लिया बल्कि आरंभिक दिनों से ही उसने इसे एक मिशन की तरह निभाया है। यह कहना कहीं से गलत नहीं होगा कि पत्र – पत्रिकाएं समाज की आंखें होती हैं ।

     

    हम सभी इसी के माध्यम से अपने आसपास की स्थिति – परिस्थिति और
    देश- दुनिया को देखते- समझते हैं। ऐसे में पत्रकारिता के दायित्व बढ़ जाते हैं। राष्ट्र निर्माण का चौथा स्तंभ होने के नाते राष्ट्र संवाद ने भी सदैव सत्य की आवाज बनते हुए गलत समझौते नहीं किए । कठिनाइयां आती रहीं पर इस पत्रिका की लेखनी की जो भागीरथी प्रवाह है और सामर्थ्य है वह दिन प्रतिदिन मजबूत ही होती रही।

     

    विभिन्न आलेख और रचनाओं के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना का अंकुरण करना सदैव इस पत्रिका की प्राथमिकताओं में शामिल रहा । एक रचनाशील सोच और सकारात्मकता हमेशा से इसके पन्नों पर नजर आई। इस पत्रिका से जुड़े हुए सभी लोग जो टीम के सक्रिय सदस्य रहें उन्होंने भी अपने कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया है । राष्ट्र संवाद समूह के शीर्ष नेतृत्व की कर्मठता और ईमानदार सोच का अनुसरण इसकी टीम के हर सदस्य ने किया है ।

     

    आज के दौर में पत्रकारिता के बीच भी प्रतिद्वंद्विता हावी है पर यह भी सच है कि “जिस दिए में जान होगी वह दिया रह जाएगा” – ठीक उसी तरह राष्ट्र संवाद ने गलाकाट प्रतियोगिता के दौर में भी अपने मूल्यों के साथ समझौता नहीं किया है और इसलिए आज भी पूरे दम खम के साथ अपनी जगह बनाए रखने में सफल हुआ है । इसके पीछे का कारण यह है कि इसने सामाजिक सरोकारों और सार्वजनिक हित से जुड़ी हुई बातें ही की और कभी भी सामाजिक हित को गौण रखकर व्यक्तिगत हित के लिए कलम नहीं पकड़ा।

     

     

    राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां और परिस्थितियां करवट बदलते रहती हैं पर इस बदलाव की संस्कृति में भी अपनी जीवंतता दिखाते हुए अपने खबरों के माध्यम से तथ्यों को उजागर करने का जो जज्बा राष्ट्र संवाद ने दिखाया है वही उसकी असली पहचान है। यह सशक्त पहचान बनी रहे ,यही शुभेच्छा है।

    डॉ कल्याणी कबीर
    शिक्षाविद और साहित्यकार

    पत्रकारिता को प्रोफेशन नहीं बल्कि मिशन मानता है राष्ट्र संवाद: डॉ कल्याणी कबीर शिक्षाविद और साहित्यकार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार , साहिबगंज डीसी के आवास सहित , लगभग एक दर्जन ठिकानों पर ईडी की छापामारी

    Related Posts

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    सांसद विद्युत वरण महतो ने मलेरिया पीड़ित गांव का दौरा किया, मृतक के परिजनों से भेंट किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.