पुनः झारखंड प्रदेश सचिव बने राकेश साहू, मिले 5046 मत
जमशेदपुर। शुक्रवार को भारतीय युवा कांग्रेस चुनाव का परिणाम सामने आया। इसमें जमशेदपुर के रहने वाले सत्यम सिंह 10198 मत लाकर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव और 5046 मतों के साथ पुनः झारखंड प्रदेश सचिव पद पर राकेश साहू निर्वाचित हुए। जिलाध्यक्ष पद पर नीरज सिंह 6168 मत लाकर जीत हासिल की। इसी प्रकार पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष पद पर नीरज साहू 1978 मत लाकर जीत हासिल की, पश्चिमी विधानसभा अध्यक्ष पद पर भवानी सिंह 1798 मत लाकर जीत हासिल की। कमलेश साहू जिला महासचिव, मुकेश यादव जिला सचिव, 47 मो शाहबाज, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा उपाध्यक्ष गौतम साहू को 116 मत मिले। पोटका विधानसभा अध्यक्ष पद पर रोहन सिंह 1946 मत लाकर जीत हासिल की। जुगसलाई विधानसभा पद पर वैभव उपाध्याय मत 1100 मत लाकर जीत हासिल की। बहरागोड़ा विधानसभा अध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह 433 मत लाकर जीत हासिल की। वहीं घाटशिला विधानसभा अध्यक्ष पद पर शंकर बेहरा ने 934 मत लाकर जीत हासिल की। जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ता भालूबासा स्थित कार्यालय पर जुटे और जुलूस के शक्ल पर भालूबासा कार्यालय से जम्मू अखाड़ा हनुमान मंदिर में जा कर पूजा अर्चना की। साथ ही जनहित में गरीब गुरबा, युवाओं और महिलाओं की आवाज बनकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कुंडहित थाना क्षेत्र में अवैध पत्थर का कारोबार फलने-फुलने लगा, प्रशासन बेखबर https://rashtrasamvad.com/illegal-stone-business-flourished-in-kundhit-police-station-area-administration-oblivious/
*✍️निजाम खान*
*जामताड़ा: इन दिनों कुंडहित थाना क्षेत्र में अवैध रूप से ट्रैक्टर में पत्थर की ढुलाई करते रोजाना देखा जा रहा है|व भी रात के अंधेरा नही दिन के उजाले में देखा जा रहा है||बता दे थाना क्षेत्र के अंबा -रामपुर मुख्य मार्ग होते हुये रोजाना ट्रैक्टर से अवैध पत्थर की ढुलाई करते देखा जा रहा है|जो प्रशासन की लापरवाही कहने से इंकार नही किया जा सकता है|रोजाना अवैध रूप से ट्रैक्टर में पत्थर की ढुलाई होना प्रशासन की लापरवाही को ही दर्शाता है|पत्थर माफीया इतने सक्रिय हो गये है कि दिन के उजाले में खुलेआम पथर की ढुलाई कर है|पर प्रशासन को इसकी भनक तक नही है|पत्थर माफियाओं के सिर पर किसका हाथ है? जिसे प्रशासन का भय नही है|यही नही ट्रैक्टर के चालक ने कहा कि थाना को बोलकर ही पत्थर की ढुलाई कर रहा हूं|ऐसे में मामला जांच का विषय बनता दिखाई दे रहा है|वरीय पदाधिकारी को मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने की आवश्यकता है|*
*क्या कहते है थाना प्रभारी:पत्थर ढुलाई के बारे में जानकारी नही है|ट्रैक्टर चालक द्वारा बतायी गयी बात कि थाना को बोलकर पत्थर ढुलाई करते है यह सब झूठ है|मामले को जल्द ही देख रहा हूं|*
*दीपक कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी, कुंडहित थाना|*