राजेश शुक्ल ने राज्य के लोंगो को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी
झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने समस्त झारखंड के लोंगो को और समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दिया है तथा उनके सुख समृद्धि की कामना किया है।
श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने कहा है भगवान शिव समृद्धि और शांति ,सदभाव का मार्ग प्रशस्त करे यही कामना है।
श्री शुक्ल ने महाशिवरात्रि के अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि आज विश्व कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से गुजर रहा है जहाँ लोंगो में भय है कष्ट है चाहे वह दैहिक, दैविक और भौतिक हो, उसे” हर” यानी हर हर महादेव ठीक कर सकते है। आज महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव से विश्व कल्याण की कामना और प्रार्थना हम सब करे ताकि जगत का कल्याण हो।
उन्होंने राज्य के समस्त अधिवक्ताओ और न्यायपालिका से जुड़े समस्त न्यायधीशों और न्यायिक दण्डाधिकारियो को भी महाशिवरात्रि पर बधाई देते हुए उनके शिवमय, सुखमय,समृद्धिमय और मंगलमय जीवन की कामना किया है।