Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान :मुख्यमंत्री चुने जाने पर सचिन पायलट ने भजनलाल शर्मा को दी बधाई
    Breaking News Headlines राजनीति

    राजस्थान :मुख्यमंत्री चुने जाने पर सचिन पायलट ने भजनलाल शर्मा को दी बधाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुख्यमंत्री चुने जाने पर सचिन पायलट ने भजनलाल शर्मा को दी बधाई, बोले- मुझे उम्मीद हैं कि आप समृद्धि और विकास के लिए कार्य करेंगे।“
    राजस्थान में भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। राज्य में नए मुख्यमंत्री का 15 दिसंबर को शपथग्रहण समारोह होगा। वहीं, अब भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद सभी नेता बधाई दे रहे हैं। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के कद्दावर नेता सचिन पायलट ने भी भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री नामित होने पर बधाई दी। सचिन पायलट के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

     

    सचिन पायलट ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “श्री भजनलाल शर्मा जी को राजस्थान का मुख्यमंत्री और श्रीमती दीया कुमारी, श्री प्रेमचंद बैरवा जी को उपमुख्यमंत्री मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे उम्मीद हैं कि आप राजस्थान की समृद्धि और विकास के लिए कार्य करेंगे।“

     

     

    अशोक गहलोत ने लिखा, “श्री भजनलाल शर्मा को भाजपा विधायक दल का नेता बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा करता हूं कि राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में आप कार्य करते हुए प्रदेश के विकास की गति को आगे भी बनाए रखेंगे एवं राजस्थान को देश का नंबर 1 राज्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में भूमिका निभाएंगे।“बता दें कि जयपुर में मंगलवार को हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भजनलाल शर्मा के नाम का ऐलान किया। इसके साथ ही राजस्थान को दो उपमुख्यमंत्री भी मिले हैं। दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया गया है। वहीं, वासुदेव देवनानी को विधानसभा का स्पीकर नियुक्त किया गया है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेहा मलिक ने वेस्टर्न लुक में फिर ढाया कहर, सड़कों पर जमकर दिए पोज
    Next Article मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने मोहन यादव , पीएम मोदी के उपस्थिति में ली शपथ

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.