Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी ने कहा ‘भारत माता की हत्या’, लोकसभा में पहले रिजिजू फिर भड़क गईं स्मृति इरानी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राहुल गांधी ने कहा ‘भारत माता की हत्या’, लोकसभा में पहले रिजिजू फिर भड़क गईं स्मृति इरानी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 9, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राहुल गांधी ने कहा ‘भारत माता की हत्या’, लोकसभा में पहले रिजिजू फिर भड़क गईं स्मृति इरानी
    नई दिल्ली: राहुल गांधी ने आज मणिपुर पर बोलते हुए संसद में कुछ ऐसा कहा कि हंगामा मच गया। सत्तापक्ष की तरफ से पहले किरेन रिजिजू फिर स्मृति ईरानी ने उनसे माफी मांगने को कहा। दरअसल राहुल ने कहा कि इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है। इनकी राजनीति ने मणिपुर को नहीं, हिंदुस्तान को मणिपुर ने मारा है। हिंदुस्तान का कत्ल किया है… इतना सुनते ही केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें टोका। रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने आज सदन में जो बातें कही हैं, बहुत ही गंभीर बात की है। मैं उनसे एक सवाल पूछना चाहता हूं कि 7 दशक से ज्यादा शासन कांग्रेस पार्टी का रहा… राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। कई सदस्य वेल में आ गए। स्पीकर ने उन्हें शांत किया।

     

     

    राहुल ने आगे कहा कि भारत एक आवाज है, भारत हमारी जनता की आवाज है दिल की आवाज है उस आवाज की हत्या आपने मणिपुर ने की है। इसका मतलब भारत माता की हत्या आपने मणिपुर में की। आपने मणिपुर के लोगों को मारकर भारत की हत्या की है। आप देशद्रोही हो, आप देशभक्त नहीं हैं। मैं आदर से बोल रहा हूं, एक मेरी मां यहां बैठी है आपने दूसरी मां को वहां मणिपुर में मारा है। पहले आपने मणिपुर में केरोसिन फेंका और चिंगारी लगा दी और अब आप हरियाणा में कर रहे हो। आप पूरे देश में भारत माता की हत्या कर रहे हो। इसी पर स्मृति इरानी भड़क गईं।
    राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान की सेना एक दिन में मणिपुर में शांति ला सकती है, आप उसका प्रयोग नहीं कर रहे हो। अगर मोदी जी हिंदुस्तान की आवाज नहीं सुनते हैं, वह देश के दिल की आवाज सुनते हैं तो किसकी सुनते हैं- दो लोगों की सुनते हैं। राहुल ने कई बार ये बात दोहराई। स्पीकर ने कई बार राहुल को रोका लेकिन वह नहीं रुके।

    माननीय सदस्य यह आपका गलत तरीका है, इस तरह का व्यवहार मत कीजिए… स्पीकर ने राहुल को टोका।

     

     

    राहुल ने कहा कि रावण दो लोगों की सुनता मेघनाद और कुंभकर्ण। वैसे ही नरेंद्र मोदी दो लोगों की सुनते हैं अमित शाह और अडानी। लंका को नहीं जलाया था, लंका को रावण के अहंकार ने जलाया था।

    इससे पहले राहुल ने अहंकार और नफरत की बात करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले मैं मणिपुर गया, हमारे प्रधानमंत्री आज तक नहीं गए क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है। मैंने मणिपुर शब्द प्रयोग किया मगर आज की सच्चाई यह है कि मणिपुर नहीं बचा है। मणिपुर को आपने दो भाग में बांट दिया है, तोड़ दिया है। मैंने मणिपुर में रिलीफ कैंप में महिलाओं से बात की… इतने में सत्तापक्ष के सदस्य खड़े हो गए। दोनों तरफ से हंगामा शुरू हो गया। राहुल ने कहा कि वहां मैंने महिलाओं, बच्चों से बात की, जो हमारे पीएम ने आज तक नहीं किया।

     

     

    एक महिला से मैंने पूछा कि बहन क्या हुआ आपके साथ? कहती है- मेरा छोटा सा बेटा, एक ही बच्चा था मेरा, मेरे सामने उसे गोली मारी है। मैं पूरी रात उसकी लाश के साथ लेटी रही। किसी ने झूठ कहा तो राहुल ने कहा कि झूठ आप बोलते हैं मैं नहीं। शेम-शेम के नारे गूंजने लगे। मुझे डर लगा सब कुछ छोड़ दिया।राहुल ने कहा कि दूसरे कैंप में एक महिला सामने आई। मैंने पूछा कि तुम्हारे साथ क्या हुआ। जैसे ही मैंने सवाल पूछा, वैसे ही वो कांपने लगी। उसने अपने दिमाग में वो दृश्य देखा और वो बेहोश हो गई। मेरे सामने कांपती हुई बेहोश हो गई। मैंने सिर्फ दो उदाहरण दिए हैं। इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइनर व्हील क्लब की और से सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान के तहत अस्सी महिलाओं को दी जानकारी
    Next Article ज़िला परिवहन पदाधिकारी के उपस्थिति में चलाया गया सघन वाहन जाँच सह जागरूकता अभियान

    Related Posts

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.