Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी आईटी के नोटिस पर भड़के, बोले- सरकार बदलेगी तो, ये मेरी गारंटी है
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राहुल गांधी आईटी के नोटिस पर भड़के, बोले- सरकार बदलेगी तो, ये मेरी गारंटी है

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राहुल गांधी आईटी के नोटिस पर भड़के, बोले- सरकार बदलेगी तो, ये मेरी गारंटी है
    नई दिल्ली. इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस को 1,800 करोड़ रुपए का आयकर नोटिस दिया है. IT की इस कार्रवाई से कांग्रेस नेता राहुल गांधी भड़क गए हैं. शुक्रवार को उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, जब सरकार बदलेगी तो लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों पर कार्रवाई जरूर होगी! और ऐसी कार्रवाई होगी कि दोबारा फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी, ये सब करने की. ये मेरी गारंटी है.

     

     

    कांग्रेस ने आयकर विभाग की कार्रवाई को कहा है टैक्स टेररिज्म

    कांग्रेस ने आयकर विभाग की कार्रवाई को ‘टैक्स टेररिज्म’ कहा है. नया टैक्स नोटिस आकलन वर्ष 2017-18 से 2020-21 के लिए है. इसमें जुर्माना और ब्याज शामिल है. कांग्रेस पहले ही आयकर विभाग की कार्रवाई के चलते पैसे की तंगी से परेशान है. पार्टी पर 200 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है. कांग्रेस ने कहा है कि उसके बैंक खातों को फ्रीज किया गया है. राहत के लिए पार्टी दिल्ली हाईकोर्ट गई थी, लेकिन गुरुवार को उनकी अर्जी खारिज हो गई. इसके बाद शुक्रवार को आयकर विभाग ने 1800 करोड़ रुपए का नया टैक्स नोटिस भेज दिया है.

     

     

    राहुल का आरोप- भाजपा के इशारे पर काम कर रहीं एजेंसियां

    राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियां भाजपा के इशारे पर काम कर रही हैं. कांग्रेस टैक्स की मांगों के खिलाफ लंबी कानूनी लड़ाई लडऩे की तैयारी कर रही है. कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि बीजेपी को पिछले कुछ सालों में हजारों लोगों से चंदा मिला है. उनके इनकम टैक्स की भी गणना की जानी चाहिए.

     

     

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा ने इनकम टैक्स कानूनों का घोर उल्लंघन किया है. आयकर विभाग से निवेदन है कि उनके खिलाफ भी कार्रवाई करें. भाजपा से 4,617.58 करोड़ रुपए टैक्स मांगे जाएं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउज्जैन: शिवभक्तों पर चढ़ा रंग पंचमी का रंग, भगवान महाकाल ने खेली होली
    Next Article भारतीय नौसेना का अरब सागर में ऑपरेशन, ईरानी शिप पर सवार 23 पाकिस्‍तानियों को बचाया

    Related Posts

    सवाल कारोबारी पर हैं, जवाब संघ के नाम से क्यों?

    September 8, 2026

    डॉ. सत्यवान सौरभ: पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    September 8, 2026

    60 हजार बच्चियों का छिना बचपन, अब बंगाल को जागना होगा

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाइक सवारों ने अगवा किया, फिर जंगल में मिला सड़क कर्मी का शव; पांच हिरासत में

    बरही में नमो फुटबॉल नॉकआउट मैच का भव्य आगाज, 50 टीमों ने लिया हिस्सा

    कबरा में दो नए ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी

    खैल्हा में गणेशोत्सव को लेकर ग्रामीणों ने किया विचार-विमर्श

    साझी शहादत, साझी विरासत’ कार्यक्रम का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को दिया निमंत्रण

    धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

    बाल विवाह रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला, समन्वय पर जोर

    प्रेम प्रसंग को लेकर टंडवा के सिद्पा में झड़प, पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए की हवाई फायरिंग

    यूसील (UCIL) में गहराता संकट, फूटा जनता का गुस्सा – 6 सूत्री मांगों को लेकर हंगामा तेज

    अवैध संबंध के आरोप में व्यक्ति की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.