झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को उत्तर प्रदेश का पर्यवेक्षक बनने पर भरत सिंह ने दी बधाई
रघुवर दास को उत्तर प्रदेश का पर्यवेक्षक बनाये जाने पर राजेश शुक्ल ने मिलकर दी शुभकामनाएं
प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने भाजपा संसदीय बोर्ड द्वारा उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक दल के नेता के चयन के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास को पर्यवेक्षक बनाए जाने पर आज जमशेदपुर उनके निवास पर मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी।
श्री शुक्ल ने कहा श्री दास को उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य का पर्यवेक्षक बनाने से झारखंड के कार्यकर्ता गौरवान्वित है तथा श्री दास के अनुभव का लाभ उत्तर प्रदेश में भाजपा को मिलेगा।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को उत्तर प्रदेश का पर्यवेक्षक बनने पर भरत सिंह ने दी बधाई
जमशेदपुर 16 मार्च – आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री भरत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी से भेंट कर उन्हें उत्तर प्रदेश चुनाव का पर्यवेक्षक बनने पर पुष्पगुच्छ देकर बधाई दिया! जिस की जानकारी देते हुए श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर भाजपा द्वारा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी को उत्तर प्रदेश का पर्यवेक्षक बनाया गया जो कि रघुवर दास जी समेत झारखंड में मौजूद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है! इसलिए आज हमने रघुवर दास जी को मिले इस नए पदभार सह सम्मान के लिए उनसे भेंट कर पुष्पगुच्छ के साथ उन्हें बधाई दिया! इस दौरान श्री सिंह के साथ राजेश सिंह एवं मनिंदर सिंह मौजूद थे!