झारखण्ड प्रदेश के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू राजनीति गलियारे का जाना पहचाना नाम
झारखण्ड प्रदेश के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू आज जमशेदपुर के राजनीति गलियारे का वो नाम है जो समाज एवं जन कल्याण के लिए अपनी आवाज को उठाते रहे हैं।
रविंदर सिंह रिंकू की राजनीति सफर के बारे में यदि बात करें तो उनका राजनीति सफर सन 1997 में अभय सिंह के सानिध्य में भाजपा से शुरू हुई थी। अपनी सक्रियता और कर्मठता के बल पर कार्य करते हुए 2006 से 2008 तक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री के पदभार को बखूबी संभाला। फिर 2008 से 2010 तक वह भाजपा साकची मंडल में महामंत्री के पद पर रहे। इसी दौरान 2008 में वो कौमी संस्था सिख शक्ति दल के प्रदेश अध्यक्ष भी मनोनीत हुए और लगातार समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्वों को बखूबी निभाया। सन 2019 में बीर खालसा दल के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत हुए और सिख समाज के लिए पूर्ण रूप से तत्परता के साथ हुए। 2020 में मानवाधिकार ऑर्गनाइजेशन एंड एन्टी क्रप्शन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत हुए और एक कदम आगे बढ़ते हुए सम्पूर्ण समाज के लिए तत्परता के साथ खड़े हुए और जन कल्याण हेतु विभिन्न कार्य किये। 2021 में उन्हें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।