Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़वा मे बढ़ रहा है झोलाछाप का चिकित्सालय, जा रही है जान
    Breaking News झारखंड

    गढ़वा मे बढ़ रहा है झोलाछाप का चिकित्सालय, जा रही है जान

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गढ़वा मे बढ़ रहा है झोलाछाप का चिकित्सालय, जा रही है जान।

    गढ़वा जिले मे झोलाछाप डॉक्टर या कहे की ग्रामीण चिकित्सक मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ कर रहे है नित दिन ऐसे मामले आ रहे है पर स्वास्थ विभाग मौन है सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। ताज़ा मामला मिला कांडी प्रखंड मे
    गढ़वा जिले के कांडी बाजार मे एक झोलाछाप डॉक्टर का निजी क्लिनिक को शील करते ये है स्वास्थ विभाग के अधिकारी। इस हॉस्पीटल मे झोलाछाप डॉक्टर ने एक गर्भवती महिला के बच्चे की जान ले ली है। यह झोलाछाप डॉक्टर एक महिला है जो एएनएम का कार्य करती है ये मरीजों को अस्पताल से बहला फुसला कर अपने निजी क्लिनिक मे ले जा कर खुद से प्रसव कराती है।

     

     

    महिला झोला छाप डॉक्टर की लापरवाही से नवजात शिशु की मौत हो गई जबकि महिला गंभीरावस्था में गढ़वा स्थित एक अस्पताल में भर्ती है।
    जानकारी के अनुसार कांडी प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत मझिगवां के शिवंडी टोला निवासी पंकज यादव द्वारा प्रसव पीड़ा से व्याकुल उसकी पत्नी पूजा कुमारी को कांडी बाजार स्थित महिला चिकित्सक प्रतिमा देवी के पास लाया गया। महिला चिकित्सक द्वारा इलाज जारी रखने के 9 घंटे बाद भी कोई खास लाभ नहीं मिलने पर परिजनों ने प्रसव पीड़ित महिला को बाहर ले जाने हेतु महिला चिकित्सक से डिस्चार्ज करने का आग्रह किया किंतु उक्त महिला चिकित्सक द्वारा झूठा आश्वासन देते हुए महिला का इलाज किया जाता रहा।परिजनों के अनुसार 10 घंटे बाद महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया साथ ही अधिक रक्तस्राव होने की वजह से महिला की स्थिति काफी नाजुक हो गई।

     

     

    महिला का पति व उसके परिजनों ने महिला चिकित्सक के खिलाफ कांडी थाना,रेफरल अस्पताल मझिआंव व सिविल सर्जन गढ़वा को आवेदन देते हुए कड़ी करवाई का आग्रह किया है साथ ही गंभीरावस्था में पूजा कुमारी को बेहतर इलाज हेतु गढ़वा में एक अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद परिजनों ने खूब हंगामा किया। इसकी जानकरी मिलते ही डीसी ने सिविल सर्जन को जाँच का निर्देश दिया जिसके बाद सिविल सर्जन ने क्लिनिक को शील करते हुए मामले की कार्यवाई मे जुट गए।

     

     

    समाजसेवी ने बताया की इस क्षेत्र मे अवैध रूप से निजी क्लिनिक खोल कर लोग बैठे हुए है लेकिन स्वास्थ विभाग मुक दर्शक बना हुआ है और झोलाछाप डॉक्टर लोगो की जान ले रहे है।
    सिविल सर्जन ने कहा की दोनों ओर से आवेदन मिला है प्रसव पीड़ा के बाद महिला निजी क्लिनिक मे आई थी बच्चा मृत पैदा लिया था फिलहाल क्लिनिक को शील कर दिया है जाँच जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबोकारो: स्लग अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला बुलडोजर
    Next Article जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय कैंपस में पार्किंग के ठीक बगल में पड़े कचड़े में लगी आग ,मचा अफरा तफरी का माहौल

    Related Posts

    बड़बिल पुलिस ने आयरन चोरी के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

    May 18, 2025

    दलमा में 200 करोड़ की पर्यटन परियोजना का पर्यटन मंत्री का निरीक्षण

    May 18, 2025

    कराईकेला के लाल बाजार गांव में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित

    May 18, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बड़बिल पुलिस ने आयरन चोरी के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

    दलमा में 200 करोड़ की पर्यटन परियोजना का पर्यटन मंत्री का निरीक्षण

    कराईकेला के लाल बाजार गांव में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित

    पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी प्रखंड के बिरसाईत समुदाय के धर्म स्थल देवाँ में बिरसाईत समुदाय का 37 वाँ धर्म दिवस समारोह आयोजित हुआ

    अंसार खान के प्रयास से गुलाब बाग फेस 2 में नाली का निर्माण शुरू हुआ

    6 प्रतिबंधित मवेशी लदी पिकअप वाहन जप्त तस्कर फरार

    झोपड़ीनुमा ढाबे में रविवार की सुबह करीब तीन बजे भीषण आग

    पेट्रोल पंप लुट मामले का खुलासा, हथियार के साथ एक गिरफ्तार

    गरीब महिला सब्जी बिक्रेताओं को गर्मी से राहत दिलाने के लिए युवाओं की टोली निकली

    चेक बाउंस के मामले में एक साल की कैद की सजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.