Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब में सिद्धू को झटका, पार्टी ने CM चन्नी को दी चुनावी रणनीति बनाने की जिम्मेदारी
    Breaking News Headlines राजनीति

    पंजाब में सिद्धू को झटका, पार्टी ने CM चन्नी को दी चुनावी रणनीति बनाने की जिम्मेदारी

    News DeskBy News DeskOctober 30, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के पार्टी छोड़ने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के हाथ में पंजाब की पूरी जिम्‍मेदारी होगी और आने वाले विधानसभा चुनावों में सिद्धू ही रणनीति तैयार करेंगे. हालांकि कांग्रेस हाईकमान ने अब पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को दरकिनार करते हुए पंजाब चुनाव की पूरी जिम्‍मेदारी मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी को सौंप दी है. कांग्रेस आलाकमान के इस फैसले के बाद चन्नी ने कांग्रेस विधायकों से उनके हलकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए वन-टू-वन बैठकें भी शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले दिनों हुईं घटनाओं के बाद से नवजोत सिंह सिद्धू से खफा चल रहे हैं.जानकारी के मुताबिक कांग्रेस हाईकमान ने चन्‍नी को गुरुवार को दिल्‍ली बुलाया था और उनसे चुनाव की रणनीति पर बात की थी. इस बैठक के बाद शुक्रवार को उन्‍हें फिर से दिल्‍ली तलब किया गया था. इस बैठक में पार्टी के प्रभारी हरीश चौधीर भी मौजूद थे. पार्टी नेताओं ने राहुल गांधी को बताया कि पंजाब अध्‍यक्ष बनाए जाने के बाद नवजोत सिद्धू अब तक प्रदेश संगठन के गठन की चर्चा तो करते रहे हैं लेकिन उन्होंने इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. सिद्धू के इस रवैये से कांग्रेस के जिला, ब्लॉक और ग्रामीण स्‍तर के नेता और कार्यकर्ता काफी मायूस हैं. उन्‍होंने कहा कि चुनाव सिर पर है लेकिन अभी भी उन्‍हें दिशा-निर्देश देने वाला कोई नहीं है.पंजाब में विधानसभा चुनावों को देखते हुए हाईकमान ने अब चन्‍नी को पार्टी के लिए रोडमैप तैयार करने का काम सौंप दिया है. बता दें कि अमरिंदर सिंह ने चुनाव में कांग्रेस को टक्‍कर देने के लिए जिस तरह के बयान दिए हैं, उसे देखने के बाद कांग्रेस हाईकमान को लग रहा है कि पंजाब में कैप्‍टन उन्‍हें बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं. कांग्रेस नेताओं में इस बात को लेकर चर्चा जोरों पर है कि अमरिंदर सिंह की नई पार्टी भले ही इस बार के विधानसभा चुनाव में कोई बड़ा कमान न कर सके लेकिन कांग्रेस के मतदाताओं में सेंध जरूर लगा सकती है.कैप्‍टन अमरिंदर सिंह को रोकने के लिए ही मुख्‍यमंत्री चराजीत सिंह चन्‍नी को चुनाव के संबंध में रोडमैप तैयार करने को कहा गया है. चन्‍नी को ये जिम्‍मेदारी मिलने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू से पार्टी का भरोसा कम होता जा रहा है.सिद्धू ने जिस तरह से कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्‍नी के खिलाफ मुहिम चलाई उसके बाद से पार्टी आलाकमान उनके भरोसे अब बैठना नहीं चाहती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिम कर्दाशियन ने साइन किया दुनिया का बड़ा शेपवेयर ब्रांड
    Next Article संवाद की अदालत

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.