Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर बाबू के. के.सिंह की जयंती पर आयोजित यह रक्तदान शिविर उनके द्वारा अपने परिवार को दिये गये संस्कार का ही प्रतीक है कि उनके जाने के बाद उनको याद करने के एक तरीके के रूप में उनके परिवार ने दूसरों के हित से जुड़ा रक्तदान का माध्यम चुना। अपने जीवन में वे ऐसे ही लोकोपकारी रहे, उन्होने अपने सामने आने वाले हर जरूरतमंद की समय पर मदद की, ये उनकी विशेषता रही। उक्त विचार जिला के सांसद विद्युत वरण महतो ने यहां रेड क्रॉस भवन में रेड क्रॉस के पेट्रन व जाने माने समाजसेवी स्व. के. के. सिंह की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर के उद्घाटन सत्र में व्यक्त किया। उन्होने रक्तदान कर रहे रक्तदाताओं को पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका उत्साह बढाया। कार्यक्रम में उपस्थित जुगसलाई के विधायक मंगल कालिन्दी ने कहा कि अपने जीवन में के. के. सिंह जी हमेशा सेवा के प्रतीक रहे, उन्होने जीवनपर्यन्त लोगों की मदद की, आज भी इनके आवास पर लोग उसी आशा विश्वास के साथ पहुंचते हैं, जैसे किसी जनप्रतिनिधि सांसद व विधायक के आवास पर लोग जाकर अपनी समस्या का समाधान पाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित इंचागढ़ चांडिल की विधायक श्रीमती सविता महतो ने कहा कि यह परिवार अपने संस्कारों के कारण आज लोगों के दिलों में है आज भी लोग अगर स्व. के. के. सिंह जी को याद करते हैं तो यह उनका अमर कृतित्व है।

    कार्यक्रम में मानगो की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने अपने वाणी से स्व. के. के. सिंह के प्रति श्रद्धांजली व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने स्व. के. के. सिंह से जुड़े अपने संस्मरणों को याद करते हुए कहा कहा कि उनका व्यक्तित्व अद्भुत था, उनमें लोगों की परख थी, और हर समय मदद का जज्बा था। उद्घाटन समारोह में वरीय समाजसेवी ए. के. श्रीवास्तव, अरुण बांकरेवाल ने भङई अपने विचार रखें, समाजसेवी कार्यकर्ता शिवशंकर सिंह ने बाबू के. के. सिंह से जुड़े अपने जीवन के संस्मरण को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन मानव जीवन के हर पहलु को छूता था। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड सरकार ने शामिल होकर रक्तदान कर रहे रक्तदाताओं का हौसला बढाया। उद्घाटन समारोह के दौरान के. के. एजुकेशनल फाउण्डेशन की संरक्षक श्रीमती उर्मिला सिंह, चेयरमैन विकास सिंह, डायरेक्टर रश्मि सिंह ने अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान चमकता आईना के सम्पादक जय प्रकाश राय, न्यू इस्पात मेल के सम्पादक बृजभूषण सिंह, उदितवाणी के सम्पादक उदित अग्रवाल, खबर मंत्र के स्थानीय प्रमुख सत्येन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य कविता परमार, रीय नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, समाजसेवी अशोक चौधरी, राजकिशोर सिंह, जय कुमार, अमोद कुमार, अमोद राय, दीप सिंह, राजेश चौधरी, अमोद राय, प्रभुनाथ सिंह, श्रीमती उषा सिंह, राकेश मिश्र, विशाल सिंह, आशुतोष पारीक, मुख्य रूप से उपस्थित थें। रक्तदान शिविर का प्रबंधन स्व. के. के. सिंह को पोत्र आर्य वत्स ने अपने साथियों के साथ किया, आर्य वत्स के साथ आशीष कश्यप, हर्षित शर्मा, अक्षत कुमार, मोहित कुमार, अग्रिमा वत्स, अक्षिता शाही ने शिविर को सुव्यवस्थित करने में रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं को सहयोग प्रदान किया। जमशेदपुर ब्लड सेन्टर की टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य किया। रक्तदान शिविर में 254 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर शिविर का संचालन कर रहे रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह एवं के. के. एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट विकास सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने गांधी आश्रम में कराया भोजन, आम और मिठाइयां बांटकर दिया सेवा का संदेश
    Next Article ठेकेदार के लापरवाही से राहगीर हो रहे हैं परेशान, 33 के वि के केबलिंग केवल ले जाने में जगह-जगह गड्ढा बना जानलेवा, मंडल कंस्ट्रक्शन पर कार्रवाई की मांग

    Related Posts

    करंडीह फाटक के पास अवैध जुआ का अड्डा सक्रिय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    July 13, 2026

    बढ़ते अपराध और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 2026

    कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और एसआईआर में सक्रिय सहयोग पर जोर

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    करंडीह फाटक के पास अवैध जुआ का अड्डा सक्रिय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    बढ़ते अपराध और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

    कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और एसआईआर में सक्रिय सहयोग पर जोर

    बिष्टुपुर राम मंदिर से इस्कॉन द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर रथ को अंतिम रूप देते कारीगर एवं आयोजन समिति के सदस्य।

    जमशेदपुर सिविल डिफेंस की एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियों का हुआ अभ्यास

    जमशेदपुर में पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने टैंगो मोबाइल, पीसीआर, शक्ति कमांडो और क्यूआरटी जवानों को किया ब्रीफ

    क्या किसी दल की विरासत बनकर रह गए शहीद रति लाल महतो?

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    पूर्वी सिंहभूम में 1.04 लाख से अधिक मलेरिया जांच, 1,895 संक्रमित; 6 मौतें, प्रशासन ने तेज किया अभियान

    भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को 2 करोड़ रुपये का भेजा कानूनी नोटिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.