Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, व्यवस्था की ‘नाकामियों’ को भी दर्शाता है: आरएसएस
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा

    जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, व्यवस्था की ‘नाकामियों’ को भी दर्शाता है: आरएसएस

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, व्यवस्था की ‘नाकामियों’ को भी दर्शाता है: आरएसएस

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    विशाखापत्तनम, 21 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर युवाओं के विरोध-प्रदर्शन को महज भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के तौर पर नहीं देखा जा सकता, बल्कि ये व्यवस्था की “नाकामियों” को भी दर्शाते हैं, जिन्हें दूर करने के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए।

    आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में शुक्रवार को संपन्न संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक के बाद आरएसएस नेता सीआर मुकुंद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देशभर में व्यवस्थाओं में कुछ कमियां हैं, लेकिन बदलाव व्यवधान या तोड़फोड़ के जरिये नहीं लाया जा सकता।

    मुकुंद ने कहा कि बैठक में राष्ट्रीय राजधानी में हाल में हुए युवाओं के विरोध-प्रदर्शनों पर एक बड़ी समस्या के संकेत के तौर पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सरकार को उन चिंताओं का समाधान करना चाहिए, जो नीट प्रश्नपत्र लीक जैसे किसी एक मुद्दे से कहीं बढ़कर हैं।

    मुकुंद ने कहा कि तेजी से बदलते समाज में शिक्षा, रोजगार और आकांक्षाएं व्यापक चर्चा का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि चुनौतियों को देखते हुए मुद्दों को रचनात्मक तरीके से सुलझाया जाना चाहिए और समाज तथा सरकार को मिलकर काम करना चाहिए।

    जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन और उसके पीछे की वजहों से जुड़े सवाल पर मुकुंद ने व्यापक प्रशासनिक एवं व्यवस्थागत कमियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये प्रदर्शन दिखाते हैं कि मामला सिर्फ भ्रष्टाचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें “कुछ खामियां और व्यवस्था की पूर्ण विफलता” शामिल है।

    उन्होंने कहा, “इसलिए संघ और उससे प्रेरित सभी संगठन चाहते हैं कि व्यवस्थाएं ठीक ढंग से चलें। इसके लिए सरकार को कुछ कदम उठाने होंगे और व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए समाज को भी जागरूक करना होगा।”

    मुकुंद ने कहा, “जब हम युवाओं और उनकी चिंताओं की बात करते हैं… तो एक मुद्दा यह है कि युवा व्यवस्था में मौजूद कमियों को लेकर चिंतित हैं, चाहे वह नीट का मामला हो या कोई अन्य मुद्दा। हमें युवाओं की चिंताओं और भविष्य को लेकर उनके मन में मौजूद आशंका का समाधान करना चाहिए।”

    आरएसएस नेता ने कहा, “यह केवल नीट या किसी एक सरकार से जुड़ा मामला नहीं है; देशभर की व्यवस्थाओं में कई कमियां हैं।”

    उन्होंने कहा कि व्यवस्था में मौजूद कमियों से निपटने के लिए सरकार और समाज, दोनों को मिलकर काम करने की जरूरत है और इसी नजरिये से आरएसएस की बैठक में इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया।

    मुकुंद ने कहा, “बदलाव व्यवधान या तोड़फोड़ के जरिये नहीं लाया जा सकता। चीजों को रचनात्मक और सकारात्मक नजरिये से देखा जाना चाहिए। हमें चीजों को ठीक करने की कोशिश करनी चाहिए। जैसा कि मैंने कहा, युवाओं के मन में इस बारे में चिंताएं हैं। समाज को इसे समझना चाहिए और सरकार को कदम उठाने चाहिए और वह कदम उठा भी रही है।”

    राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) सहित अन्य परीक्षाओं में अनियमितता के आरोपों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने 20 जून को दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन शुरू किया था। 25 जुलाई को तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सरकार द्वारा प्रदर्शनकारियों की अन्य मांगें स्वीकार किए जाने के बाद कॉजपा ने अपना आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की थी।

    जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं व्यवस्था की ‘नाकामियों’ को भी दर्शाता है: आरएसएस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचीनी की कीमत बढ़ने का एथनॉल उत्पादन से संबंध नहीं, उद्योग ने बढ़ाए दामः सरकार
    Next Article सुप्रीम कोर्ट के न्यायिक सेवा भर्ती फैसले का स्वागत: अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू

    Related Posts

    स्वर्णरेखा नदी किनारे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, तीन मकान ध्वस्त

    August 21, 2026

    GEEF ग्लोबल वाटरटेक अवार्ड 2026 की विजेता बनी टाटा स्टील यूआईएसएल

    August 21, 2026

    प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद युवक ने खुद को किया घायल, महिला पर हमले की कोशिश

    August 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्वर्णरेखा नदी किनारे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, तीन मकान ध्वस्त

    GEEF ग्लोबल वाटरटेक अवार्ड 2026 की विजेता बनी टाटा स्टील यूआईएसएल

    प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद युवक ने खुद को किया घायल, महिला पर हमले की कोशिश

    पूर्वी सिंहभूम जिले में चौकीदार के 58 रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग

    15 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास

    बाइक और ऑटो चोरी मामले का खुलासा, आरोपी दानिश अंसारी गिरफ्तार

    रांची में JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के पुतला दहन कार्यक्रम में हंगामा, JMM पर पुतला छीनने का आरोप

    बागबेड़ा में गोलगप्पा विक्रेता से लूट और चाकूबाजी का खुलासा, दो गिरफ्तार

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायिक सेवा भर्ती फैसले का स्वागत: अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू

    जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, व्यवस्था की ‘नाकामियों’ को भी दर्शाता है: आरएसएस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.