Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाएं और ट्रंप के दावों को सार्वजनिक रूप से खारिज करें: कांग्रेस
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड पटना पश्चिम बंगाल बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाएं और ट्रंप के दावों को सार्वजनिक रूप से खारिज करें: कांग्रेस

    News DeskBy News DeskJune 19, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाएं और ट्रंप के दावों को सार्वजनिक रूप से खारिज करें: कांग्रेस

     

    नयी दिल्ली (भाषा) कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विदेश दौरे से लौटते ही सर्वदलीय बैठक बुलाकर सभी राजनीतिक दलों को यह बताना चाहिए कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर उनकी क्या बातचीत हुई है तथा उन्हें मध्यस्थता संबंधी ट्रंप के दावे को सार्वजनिक रूप से खारिज करना चाहिए।

    पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर को व्हाइट हाउस में भोज के लिए बुलाया जाना भारत के लिए कूटनीतिक झटका है और इस पर प्रधानमंत्री को ट्रंप के समक्ष नाराजगी जतानी चाहिए थी।

    उन्होंने यह भी कहा कि कारगिल समीक्षा समिति की तर्ज पर पहलगाम समीक्षा समिति का गठन होना चाहिए, ताकि सैन्य और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को छोड़कर अन्य बिंदुओं पर चर्चा हो सके।

    व्हाइट हाउस की ओर से बुधवार के लिए जारी ट्रंप के कार्यक्रम में लिखा गया है कि वह कैबिनेट रूम में पाकिस्तानी सेना के प्रमुख आसिम मुनीर के साथ आज दोपहर का भोजन करेंगे।

    इससे पहले, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई करीब 35 मिनट की बातचीत पर एक बयान में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर के सिलसिले में व्यापार से जुड़े किसी विषय पर चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भारत ने कभी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की और भविष्य में भी ऐसी कोई मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा।’’

    विदेश सचिव के मुताबिक, मोदी ने ट्रंप से फोन पर बात की और उन्हें स्पष्ट रूप से कहा कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान पर हमले पड़ोसी देश के अनुरोध पर ‘‘रोके’’ थे न कि अमेरिका द्वारा मध्यस्थता या किसी व्यापार समझौते की पेशकश के कारण।

    रमेश ने कहा कि जब प्रधानमंत्री स्वदेश लौटें तो उन्हें सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और बताना चाहिए कि ट्रंप के साथ उनकी 35 मिनट की बातचीत इसी बारे में थी।

    उन्होंने उल्लेख किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने 14 बार यह दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच उन्होंने मध्यस्थता करवाई।

    रमेश का कहना है, ‘ट्रंप के 14 दावों पर अपनी चुप्पी तोड़ने में उन्हें (मोदी को) 37 दिन लग गए। इसलिए उन्हें राष्ट्र को विश्वास में लेना चाहिए।

    कांग्रेस महासचिव के अनुसार, ट्रंप के मध्यस्थता संबंधी दावे, आसिम मुनीर को व्हाइट हाउस में दोपहर के भोज पर बुलाया जाना और माइकल कुरिल्ला का बयान प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीति के लिए तीन बड़े झटके हैं।

    उन्होंने कहा, ‘ये अप्रत्याशित झटके हैं। हमें दिखावे पर कम और तथ्य पर अधिक निर्भर रहना चाहिए। राष्ट्र को विश्वास में लेने और सामूहिक इच्छाशक्ति और संकल्प व्यक्त करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।’

    विदेश सचिव के बयान से कुछ घंटे बाद ट्रंप ने फिर से यह दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाया।

    ट्रंप के ताजा दावे को लेकर कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि अब प्रधानमंत्री मोदी को खुद सार्वजनिक रूप से ट्रंप के दावे को खारिज करना चाहिए।

    खेड़ा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “विदेश सचिव के लिए थोड़ी सहानुभूति तो बनती है। उन्हें उस सरकार की गड़बड़ियों को संभालना पड़ रहा है जो खुद अपनी कहानी पर कायम नहीं रह पा रही है।”

    उनके अनुसार, आज सुबह ही मिसरी ने ज़ोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को बताया था कि मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ युद्धविराम पूरी तरह से सैन्य स्तर पर हुई बातचीत का नतीजा था, जिसमें अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी, लेकिन कुछ ही घंटों बाद, राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद ही इस दावे को गलत साबित कर दिया — एक बार फिर यह दावा करते हुए कि उन्होंने ही दोनों परमाणु ताकतों के बीच यह युद्धविराम करवाया, और इसके लिए व्यापार को एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया।

    कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि क्या यह है इस सरकार की कूटनीतिक स्पष्टता?

    खेड़ा ने कहा, “डोनाल्ड ट्रंप किसी वरिष्ठ अधिकारी के ज़रिए नहीं, बल्कि खुद कह रहे हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की। ऐसे में, अगर राष्ट्रपति ट्रंप के दावे गलत हैं, तो प्रधानमंत्री मोदी को खुद सामने आकर इन दावों को सार्वजनिक रूप से खारिज करना चाहिए — किसी प्रतिनिधि के ज़रिए नहीं।”

    Prime Minister should immediately call an all-party meeting and publicly reject Trump's claims: Congress
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमस्याओं का समाधान युद्ध के मैदान से नहीं आ सकता: क्रोएशिया में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा
    Next Article इजराइली सेना ने लोगों से ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर के आस-पास के क्षेत्र को खाली करने को कहा

    Related Posts

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    April 21, 2026

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    April 21, 2026

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    अवैध पार्किंग पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, टाटा-कांड्रा रोड हुआ जाममुक्त

    ‘जबरदस्त जागरिक’ के माध्यम से जागरूक दुनिया का सहनिर्माण

    हाता में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित कार ने पैसेंजर टाटा मैजिक एवं दो मोटरसाइकिल सवार को मारा ठोकर, 2 मृत, 11 घायल,5 गंभीर

    महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का हमला: BJP की मंशा पर उठे सवाल, परविंदर सिंह का निशाना

    महिला आरक्षण बिल पर 25 अप्रैल को रांची में BJP का आक्रोश मार्च, जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

    सरयू राय की छवि धूमिल करने की साजिश: जदयू ने विकास सिंह और गोपाल यादव पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.