Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति मुर्मू ने आदिवासी नेता बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करने में राष्ट्र का नेतृत्व किया
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राष्ट्रपति मुर्मू ने आदिवासी नेता बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करने में राष्ट्र का नेतृत्व किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्रपति मुर्मू ने आदिवासी नेता बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करने में राष्ट्र का नेतृत्व किया

    नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्र की अगुवाई करते हुए आदिवासी नेता बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश भी मौजूद थे।

     

     

    कार्यक्रम के बाद इन नेताओं ने लोक कलाकारों से बातचीत की।

    मुर्मू के वहां से जाने के बाद धनखड़ (जो राज्यसभा के सभापति भी हैं) और बिरला ने ड्रम सहित अन्य संगीत वाद्ययंत्रों पर हाथ आजमाया।

    गुमनाम आदिवासी नायकों के बलिदान की याद में वर्ष 2021 से बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    आदिवासी महापुरुष बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि बलिदानों से भरा उनका जीवन राष्ट्र सेवा का अद्वितीय उदाहरण है।

     

     

    वर्तमान झारखंड में 1875 में जन्मे मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासी विद्रोह का नेतृत्व किया था। हिरासत में रहते हुए 25 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई।

    प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भगवान बिरसा मुंडा जी ने मातृभूमि के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। मैं उनकी जयंती – जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’

     

     

    झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजभवन, बिरसा चौक और कोकर स्मारक में आदिवासी योद्धा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    राज्यपाल ने एक बयान में कहा कि यह दिन आदिवासी समुदाय के अद्वितीय योगदान और उनकी बहादुरी को दर्शाता है।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह दिन झारखंड के लिए खास है क्योंकि यह आदिवासी महापुरुष की जयंती और राज्य का स्थापना दिवस भी है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा पेपर लीक से मिले पैसे का इस्तेमाल झारखंड चुनाव प्रचार के लिए कर रही है: सोरेन
    Next Article दिल्ली में लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में, ग्रैप-3 प्रतिबंध लागू

    Related Posts

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    May 8, 2025

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    May 8, 2025

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    May 8, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    जादूगोड़ा यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में बड़े घोटाले की साजिश का खुलासा

    जिला कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया – आनन्द बिहारी दुबे

    संवेदक स्थानीय लोगों को डरा रहे थे थाने में दर्ज होगा मुकदमा विकास सिंह

    रेड क्रॉस भवन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान महायज्ञ का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.