सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स जमशेदपुर की 75वीं वर्षगांठ और प्लेटिनम जुबली जयंती को चेंबर के सदस्यों के द्वारा तैयारी जोर-जोर से
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स जमशेदपुर की 75वीं वर्षगांठ और प्लेटिनम जुबली जयंती को चेंबर के सदस्यों के द्वारा तैयारी जोर-जोर से की जा रही है।
इसको लेकर जादूगोड़ा के व्यापारियों में भी काफी हर्ष का माहौल है।
जादूगोड़ा में खुशी की लहर है। यहां के व्यवसायियों में खासा उत्साह है। वे इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने को तैयार हैं। जादूगोड़ा से बड़ी संख्या में व्यवसायी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स उद्योगपतियों और व्यापारियों की सबसे बड़ी संस्था मानी जाती है। यह समय-समय पर व्यापारियों के हितों की आवाज उठाती रही है। जादूगोड़ा के व्यापारियों का इस संस्था से पुराना जुड़ाव रहा है। कभी यहां के स्व विश्वनाथ अग्रवाल संस्था के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि जब भी उन्होंने चैंबर से मदद मांगी, संस्था ने हमेशा साथ दिया। अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल उर्फ गोल्डी,महामंत्री मानव केडिया,और कोषाध्यक्ष अनिल रिंग्स रसिया के कार्यकाल में जादूगोड़ा के व्यापारियों का चैंबर से जुड़ाव और मजबूत हुआ है।
आगामी रविवार 25 मई को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
अवसर पर केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ,पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भी अतिथि के रूप में शामिल होंगे इसको लेकर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स की तैयारी जोरों पर है।
इस मौके पर जादूगोड़ा से भी बड़ी संख्या में व्यापारी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
चैंबर के सदस्य सुशील कुमार अग्रवाल,अनिल अग्रवाल ने बताया कि जादूगोड़ा में प्रचार के लिए बैनर लगाए गए हैं। लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।