उपायुक्त से मिले पोटका विधायक संजीव सरदार, कॉलेज निर्माण, मुआवजा और ट्रैफिक सुधार को लेकर रखीं कई मांगें
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:पोटका विधायक संजीव सरदार ने मंगलवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगों को रखा। उन्होंने पोटका डिग्री और पॉलीटेक्निक कॉलेज के निर्माण में तेजी, यूसिल विस्थापितों को मुआवजा और पुनर्वास, हर महीने मेडिकल कैंप, बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल और हल्दीपोखर में पुलिस टीओपी की स्थापना की मांग की।

विधायक ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात और कानून व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार आएगा। उपायुक्त ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।


