Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुलिस भी सबक ले और उपद्रवियों को भी सबक सिखाए
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश ओड़िशा झारखंड धर्म बिहार राष्ट्रीय संपादकीय संवाद विशेष

    पुलिस भी सबक ले और उपद्रवियों को भी सबक सिखाए

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 11, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची हिंसा : पुलिस भी सबक ले और उपद्रवियों को भी सबक सिखाए

    देवानंद सिंह
    भाजपा प्रवक्ता: नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मोद पर दिए गए बयान के बाद देश भर में हो रहा बवाल खत्मा होने का नाम नहीं ले रहा है। यूपी से शुरू हुआ बवाल अब झारखंड तक पहुंच गया है। यह अपने आप में बहुत ही चिंताजनक है कि देश के अंदर जिस तरह हिंसा हो रही है, यह देश का सौहार्द लगातार बिगाड़ रहा है।
    हैरानी इस बात पर होती है कि जब पुलिस प्रशासन ऐसी हिंसात्म क घटनाओं से निपटने की तैयारी नहीं करती है। रांची में जिस तरह बबाल हुआ, उसमें साफतौर पर पुलिस प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। अगर, पुलिस प्रशासन पहले से सक्रिय होता तो शायद, हिंसा इतनी उग्र नहीं होती। दो लोगों की मौत भी नहीं होती है और पुलिस के जवान भी घायल नहीं होते। उत्त र प्रदेश में कई दिनों से इस तरह की हिंसा हो रही है, कानपुर से शुरू हुआ विवाद प्रदेश के अन्यइ राज्योंी तक पहुंच गया है। लिहाजा, ऐसी हिंसा देश के किसी में हिस्सें में हो रही हो तो दूसरे राज्योंे को भी पुख्ता तैयारी करके चलना चाहिए, जिससे इस तरह के हालात पैदा होने से पुलिस प्रशासन तत्कालल अलर्ट हो जाए और प्रदर्शनकारी कोई उग्रता न दिखा पाए। मजे की बात यह है कि इस पूरे प्रकरण में खुफिया विभाग भी पूरी तरह फेल नजर आया। गुरुवार रात को पोस्टगर बंटा गया था, जिसमें लोगों से हिंसा में जुटने का आवहान किया गया था। मेन रोड़ और आसपास के ईलाके में नुपुर शर्मा वाले ये पोस्टरर बांटे गए थे, सोशल मीडिया पर भी लोगों से जुमे की नमाज के बाद जुटने के लिए कहा गया था। इसके बाद लोग ईंट पत्थ र जुटाते रहे, पर इस बात की न तो खुफिया विभाग को और न ही रांची पुलिस को भनक लग पाई।
    पुलिस की लचर व्य वस्थात का आलम यह रहा कि बिहार के मंत्री नितिन नवीन को स्कॉ‍र्ट उपलब्ध करा दिया, पर सुरक्षित रास्ता नहीं बताया। इसका नतीजा यह हुआ कि मंत्री का काफिला भी उपद्रव में फंस गया। उपद्रवियों ने गाड़ी पर पथराव किया, पर गनीमत यह रही कि वह किसी तरह जान बचा पाए। जिस तरह की बात सामने आ रही है कि पुलिस को प्रदर्शन की सूचना थी, लेकिन पुलिस ने शांति समिति की बैठक कराने की जहमत नहीं उठाई। इतना ही नहीं, पुलिस के आला अधिकारियों ने अतिरिक्तं पुलिस बल का इंतजाम भी नहीं किया था, जिसकी वजह से हिंसा के दौरान हालात बेकाबू हो गए। फायरिंग तक की नौबत आ गई। हालात बिगड़ने के बावजूद अतिरिक्तक पुलिस बल को मौके पर पहुंचने के बावजूद अतिरिक्तज पुलिस बल को मौके पर पहुंचने में 40 मिनट से भी ज्यािदा वक्तक लग गया। पुलिस प्रशासन का इससे अधिक लापरवाही का अलाम और क्यात हो सकता है, जब डीसी ने कहा- हवाई फयार करो तो जवान की तरफ से जवाब आया- गोली का हिसाब क्या देंगे। फोर्स मांगी तो सार्जेंट बोले- जवान नहीं हैं। लिहाजा, 40 मिनट के अंदर हालात बेकाबू हो गए।
    देश के अंदर जिस तरह का मौहाल नजर आ रहा है, उससे साफ जाहिर है कि आने वाले दिनों में कहीं भी इस तरह की हिंसा हो सकती है। यह बहुत ही चिंताजनक स्थिति है। जिस देश का सामाजिक तानाबाना पूरी दुनिया में अखंडता के लिए जाना जाता है, आज उस अखंडता पर पूरी दुनिया अपने नजरिए से बयान दे रही है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि जहां राजनेताओं को विवादित टिप्पहणी करने से बचना चाहिए, वहीं लोगों को भी यह समझना चाहिए कि इस तरह की हिंसा से कुछ भी हासिल नहीं होगा। केवल देश का सौहार्द बिगड़ेगा। आपस में बैर बढ़ेगा तो हिंसा और भी उग्र रूप लेगी।
    लिहाजा, जहां लोगों को इस तरह की हिंसा का रास्ताग नहीं अपनाना चाहिए, वहीं, पुलिस-प्रशासन को भी हर समय अलर्ट रहना चाहिए, जिससे इस तरह की हिंसा की घटना को उग्र रूप लेने से पहले रोक दिया जाए। बहरहाल, इस घटना से न केवल पुलिस प्रशासन को सबक लेने की जरूरत है, वहीं उन लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है, जिन्होंसने हिंसा का रास्ताव अपनाकर राज्य का सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है। झारखंड सरकार इन उपद्रवियों ने उत्त र प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ की तर्ज पर निपटना होगा, जिससे भविष्यक में कोई भी इस तरह की हिंसा का रास्ताद अपनाने की जहमत न सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईआरडीए का बड़ा फैसला: बिना मंजूरी लिए नए प्रोडक्ट लॉन्च कर सकेंगी जीवन बीमा कंपनियां
    Next Article गदरा गोविंदपुर सड़क नव निर्माण एवं रिवेट कॉलोनी मानगो बिना जलापूर्ति के जलापूर्ति बिल माफ करने के लिए उपायुक्त को ज्ञापन

    Related Posts

    सिविल डिफेंस जमशेदपुर शहर में 12 जगहों पर लगाएगा सायरन घंटी

    May 16, 2025

    रंजीत पांडे पर धोखाधड़ी और झूठे मुक़दमे में फंसाने का आरोप , बागबेड़ा थाना की भी एसएसपी से शिकायत

    May 16, 2025

    मानगो डिमना चौक पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जी का कांग्रेस ने पुतला फूंका

    May 16, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिविल डिफेंस जमशेदपुर शहर में 12 जगहों पर लगाएगा सायरन घंटी

    रंजीत पांडे पर धोखाधड़ी और झूठे मुक़दमे में फंसाने का आरोप , बागबेड़ा थाना की भी एसएसपी से शिकायत

    मानगो डिमना चौक पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जी का कांग्रेस ने पुतला फूंका

    भाजपा के नेता और मंत्री लगातार कर रहे सेना और तिरंगे का अपमान,भाजपा शीर्ष नेतृत्त्व मौन : आनन्द बिहारी दुबे

    राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में कार्यक्रम आयोजित

    हिन्दू वीर शिरोमणि पृथ्वी राज चौहान जी का गोविंदपुर के अन्ना चौक पर जयंती मनाया गया

    सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड कमांडिंग ऑफिसर एम प्रबो सिंह के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम सलामी

    रीता देवी ने की आत्महत्या पिता ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का सोनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई

    प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने चमारू पंचायत का दौरा कर वहां चल रही विकास योजनाओं का लिया जायजा

    मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.