Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अवैध बालू माफियाओं की जंग में पुलिस बना मूकदर्शक, कभी भी भड़क सकता है गैंगवॉर!
    Breaking News Business Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अवैध बालू माफियाओं की जंग में पुलिस बना मूकदर्शक, कभी भी भड़क सकता है गैंगवॉर!

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अवैध बालू माफियाओं की जंग में पुलिस बना मूकदर्शक, कभी भी भड़क सकता है गैंगवॉर!
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    सरायकेला-खरसावां: ईचागढ़ क्षेत्र में अवैध बालू खनन माफिया अब गैंगवॉर की राह पर है ?, जहां पुलिस प्रशासन की संदिग्ध भूमिका और सफेदपोश नेताओं, कथित पत्रकारों की मिलीभगत, बालू उठाव क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की चुप्पी ने हालात और भी गंभीर बना दिए हैं। सबसे दिलचस्प ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र भाजपा आजसू गठबंधन नेताओं की स्थिति तमाशाई की बन गई है. यहां बालू माफियाओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई लगातार तेज हो रही है, जिससे कभी भी खून-खराबा और जानलेवा गैंगवॉर भड़क सकता है।

    *पुलिस की मिलीभगत से फल-फूल रहा अवैध कारोबार*

    मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन,पुलिस हैडक्वाटर डी .जी.पी .द्वारा जारी तमाम निर्देशों के बावजूद चांडिल और ईचागढ़ क्षेत्र में बालू माफिया बेखौफ होकर काले कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। अवैध खनन से प्रतिदिन सरकार को लाखों रुपये के राजस्व की चपत लग रही है, लेकिन स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस लूट पर आंखें मूंदे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, 170 लगभग रोजाना बालू वाहन चलते है जिसकी सभी थाना की एकमुश्त पासिंग इंट्री प्रति वाहन 5 से 7 हजार रुपये तय वसूली की सूचना मिल रही है, जिसके चलते अवैध बालू माफिया बेलगाम हो गए हैं। अब सैया भए कोतवाल डर कहे का.

    *बालू के लिए हिंसा, अपहरण और दहशतगर्दी*

    बालू खनन से जुड़े अपराध अब सिर्फ चोरी-छिपे कारोबार तक सीमित नहीं रहे, बल्कि अब यह अपराधियों के लिए आतंक फैलाने का जरिया बन चुका है। हाल ही में, 13 मार्च 2025 को ईचागढ़ में बालू विवाद को लेकर एक अपहरण और मारपीट की घटना सामने आई, वहीं 18 मार्च 2025 को सरायकेला में भी इसी तरह का मामला दर्ज किया गया। पुलिस की निष्क्रियता के कारण अपराधी बेखौफ होकर अपना खेल खेल रहे हैं, जिससे आम जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।इस संबंध में चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद बिंद का मोबाइल 9431706532 से संपर्क का प्रयास करने पर बंद पाया गया.

    *ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को ही बालू की फ्रेंचाइजी!*

    सरकार द्वारा अधिकृत जे.एस.एम.डी. बालू घाटों में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़झाला हो रहा है। अवैध भंडारण मामले में भरी रकम वसूली हुई फिर भी – हरे लाल महतो इंटरप्राइज , सूर्या इंटरप्राइजेज , नाज इंटरप्राइज, हैंमबंत कुमार आदि इन ब्लैक लिस्टेड संचालकों को बालू कारोबार की फ्रेंचाइजी दी गई, जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो प्रशासन और सफेदपोश नेताओं के गठजोड़ के चलते यह धंधा बदस्तूर जारी है।

    *पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल, जनता में बढ़ रहा आक्रोश*

    पुलिस प्रशासन एक ओर बड़े अपराधियों को पकड़ने के दावे करता है, वहीं बालू माफियाओं पर शिकंजा कसने में उसकी भूमिका संदेहास्पद बनी हुई है। सवाल यह उठता है कि आखिर पुलिस इन माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने से क्यों हिचक रही है? क्या सच में “बिल्ली ही दूध की रखवाली कर रही है?”

    राज्य सरकार और पुलिस विभाग इस अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए कोई ठोस कदम उठाते हैं या फिर माफियाओं की यह बेलगाम सत्ता यूं ही चलती रहेगी ?

    अवैध बालू माफियाओं की जंग में पुलिस बना मूकदर्शक कभी भी भड़क सकता है गैंगवॉर!
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पूर्वी में भी जनसुविधा समिति, सुधीर सिंह बनाए गए संयोजक
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    झारखंड में 299 पदों पर नियुक्ति: CM हेमन्त सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र, कुपोषण मुक्त राज्य पर जोर

    April 21, 2026

    काटना गांव में श्रीमद् भागवत कथा का शांतिपूर्ण समापन

    April 21, 2026

    अंगूठियां मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर, दोनों सवार घायल

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में 299 पदों पर नियुक्ति: CM हेमन्त सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र, कुपोषण मुक्त राज्य पर जोर

    काटना गांव में श्रीमद् भागवत कथा का शांतिपूर्ण समापन

    अंगूठियां मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर, दोनों सवार घायल

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विरोध को लेकर मीहीजाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस

    पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर बागडेहरी पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान

    गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    सेंदरा पर्व पर टकराव: वन विभाग की रोक बनाम दलमा राजा की परंपरा, विवाद गहराया

    जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.