Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार दौरे पर आज रहेंगे पीएम मोदी, कई बड़ी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय समस्तीपुर

    बिहार दौरे पर आज रहेंगे पीएम मोदी, कई बड़ी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आज बिहार दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, कई बड़ी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
    देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी औरंगाबाद और बेगूसराय में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह कई बड़ी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के साथ कई केद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

    बिहार को मिलेगी 29 हजार करोड़ की योजनाएं की सौगात
    पीएम मोदी अपने बिहार दौरे में 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे जो देशभर के लिए होंगे। इनमें 29 हजार करोड़ रुपए की योजनाएं बिहार के लिए होंगी। प्रधानमंत्री सबसे पहले औरंगाबाद पहुंचेंगे, जहां वे 21 हजार 400 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री गंगा नदी पर छह लेन वाले पुल की आधारशिला भी रखेंगे, जिसे पटना रिंग रोड के एक हिस्से के रूप में विकसित किया जाएगा। ये पुल देश के सबसे लंबे नदी पुलों में से एक होगा।

     

     

    तीन रेलवे परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे PM Modi
    प्रधानमंत्री बेगूसराय में भी कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी बिहार में तीन रेलवे परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिनमें पाटलिपुत्र-पहलेजा लाइन का दोहरीकरण और बंधुआ एवं पैमार के बीच 26 किलोमीटर लंबी नयी रेल लाइन शामिल है। प्रधानमंत्री ‘नमामि गंगे’ के तहत 2,190 करोड़ रुपए से अधिक की 12 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे जिनमें पटना, सोनपुर, नौगछिया और छपरा में मलजल उपचार संयंत्र की परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं से गंगा की स्वच्छता बढ़ेगी। प्रधानमंत्री पटना में ‘यूनिटी मॉल’ का शिलान्यास भी करेंगे। इसका निर्माण 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जाएगा और इससे राजग सरकार की ‘एक जिला, एक उत्पाद’ की महत्वाकांक्षी परियोजना को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री बेगूसराय में बरौनी में हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड  के उर्वरक संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह चौथा संयंत्र है जिसका 9,500 करोड़ रुपये में पुनरुद्धार किया गया है।

     

     

    यह किसानों को सस्ती कीमत पर यूरिया उपलब्ध कराएगा। मोदी 11,400 करोड़ रुपये की परियोजना लागत वाली बरौनी रिफाइनरी के विस्तार की आधारशिला भी रखेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव की घोषणा कुछ ही दिनों में होने वाली है। वहीं, लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी घमासान तेज होने लगा है। सभी सियासी पार्टियां रणनीतिक तैयारी में जुटी हैं। यही वजह है कि पीएम बिहार दौरे पर आ रहे हैं। एनडीए की नई सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला बिहार दौरा हैं। साढ़े 18 महीने बाद पीएम मोदी के साथ सीएम नीतीश बिहार में मंच साझा करेंगे। इससे पहले आखिरी बार 12 जुलाई 2022 को दोनों एक साथ बिहार में मंच साझा करते नजर आए थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेंगलुरु विस्फोट: नए फुटेज में दिखा ‘नकाबपोश हमलावर’, दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट
    Next Article बिस्टुपुर: एस. एन. टी. आई परिसर मे 14वी एसएनटीआई टेक्निकल प्रदर्शिनी का आयोजन ,उद्घाटन टाटा स्टील के एम.डी टी.वी. नरेन्द्रन ने फीता काटकर किया

    Related Posts

    घर के भेदी : देश की जड़ें खोदते भीतरघाती

    May 22, 2025

    बीएसपी को आकाश आनंद को स्पष्ट नेतृत्व देने की आवश्यकता

    May 22, 2025

    भारत को व्यवसायिक मित्र नहीं वास्तविक मित्र चाहिए

    May 22, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    घर के भेदी : देश की जड़ें खोदते भीतरघाती

    बीएसपी को आकाश आनंद को स्पष्ट नेतृत्व देने की आवश्यकता

    भारत को व्यवसायिक मित्र नहीं वास्तविक मित्र चाहिए

    दैनिक पंचांग एवं राशि फल

    हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    भाजपा प्रतिनिधि मंडल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे पीड़िता के घर, ₹50000 के दिए सहायता राशि

    राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में संविधान बचाओ रैली के लिए इंटक की सभा

    ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे बागुनहातु निवासी बीएसएफ जवानों का विधायक पूर्णिमा साहू ने अभिनंदन कर जताया आभार, कहा- लौहनगरी के वीर सपूत की बहादुरी पर सभी को गर्व

    नगर निगम एवं ग्रेटर जमशेदपुर का आदिवासी-मूलवासी पुरज़ोर विरोध करेगा

    यूनियन ने मजदूर नेता राजेन्द्र सिंह को याद कर किया नमन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.