Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में क़ानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नहीं : श्रवण कुमार
    Breaking News बिहार

    बिहार में क़ानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नहीं : श्रवण कुमार

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पटना  बिहार :बुधवार को जद(यू0) मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार एवं लघु जल संसाधन मंत्री श्री जयंत राज ने सभी जिलों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

    कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में अपराध को रोकने के लिए सरकार हर आवश्यक पहल कर रही है। जो भी लोग बिहार की कानून-व्यवस्था को चुनौती देंगे सरकार उनके साथ बेहद सख्ती से निपटेगी, हम न किसी को बचाते हैं और न किसी को फंसाते हैं। बिहार में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि जातीय गणना पर भाजपा के नेता आज खुशी जाहिर कर रहे हैं मगर उन्हें यह भी बताना चाहिए कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां अभी तक जातीय गणना कराने को लेकर कोई पहल क्यों नहीं की गई? पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार पर हुए ईडी की कार्रवाई के संबंध में उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह सब कोई नई बात नहीं है। जिस तरह मोदी सरकार विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, निश्चित ही 2024 में भाजपा और उसके नेताओं को इसका खामियाजा भुगतना होगा। देश की जनता निश्चय ले चुकी है। लघु जल संसाधन मंत्री श्री जयंत राज ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का देश के गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जब भाजपा शासित राज्यों में पुलिस कस्टडी के दौरान लोगों की हत्या हो जाती है तब देश के गृह मंत्री जी एक्शन क्यों नहीं लेते हैं? बिहार में कानून व्यवस्था बिल्कुल दुरुस्त है और बिहार में क़ानून का राज है, अपराधिक घटनाओं का अंजाम देने वाले को कोई बचा नहीं सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि सिंचाई व्यवस्था को सदृढ़ करने एवं किसानों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मुख्यमंत्री जी ने विभाग को कई जरूरी निर्देश दिए हैं। किसानों की सुविधा के लिए निजी नलकूप लगाने का भी निर्देश मुख्यमंत्री जी ने दिया है और इसके साथ ही राजकीय नलकूपों को भी सदृढ़ किया जाएगा।इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव श्री अरुण कुमार सिंह मौजूद थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपने अच्छे कार्य के लिए याद किए जाएंगे अयूब बाबू: डीएसपी
    Next Article 4 लीटर देशी शराब  पुलिस ने किया बरामद 

    Related Posts

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    May 25, 2025

    भर्ती में समानता की वापसी: सामाजिक-आर्थिक बोनस अंकों पर हाईकोर्ट की सख्ती

    May 25, 2025

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए!

    May 25, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    भर्ती में समानता की वापसी: सामाजिक-आर्थिक बोनस अंकों पर हाईकोर्ट की सख्ती

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए!

    रबीन्द्रनाथ महतो – एक जननेता से संवाद का अनुभव

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए! राजा सिर्फ राज्य बनाते हैं,ऋषियों के सांस्कृतिक अवदान से बनता है राष्ट्र

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का हुआ गठन सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता

    अंसार खान जवाहर नगर रोड नंबर 13 ए के बस्ती वासियों के बीच पहुंचे

    आरडी रबर कंपनी में मजदूरों के समर्थन में पहुंचे पूर्व विधायक अरविंद सिंह, कंपनी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.