दयानंद कश्यप की रिपोर्ट
बेगूसराय :सलौना रेल यात्री संघर्ष समिति द्वारा चलाये जा रहे चरणबद्ध आन्दोलन के तहत मंगलवार को जल सत्याग्रह आंदोलन चलाया गया।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर के वैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर से दो दर्जन से अधिक सत्याग्रहियों का जत्था आशा पोखर पहुंचा जहां पानी में खङे होकर अपनी मांगो के समर्थन में आवाज बुलंद की।जल सत्याग्रह कर रहे लोगों का कहना है कि एक सौ साल के सलौना स्टेशन के साथ रेल मंत्रालय और यहां के जनप्रतिनिधि सौतेला व्यवहार कर रहे हैं।निर्धारित मानकों को पूरा करने के बावजूद महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मंजूरी नहीं देना यहां के जनता के साथ छलावा है।इसी को लेकर रेल यात्री संघर्ष समिति लगातार चरणबद्ध आंदोलन चला रही है।जबतक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तबतक यह आन्दोलन जारी। जल सत्याग्रह आंदोलन का नेतृत्व उपमुख्य पार्षद ज्ञानती देवी,नगर पार्षद कुंदन देवी,चन्दन सहनी, अभय कुमार प्रवीण,हीरा राम,नेत्री इन्दिरा परमार,समीर सिंह चौहान,तुफैल अहमद खान,समाजिक कार्यकर्ता राजेश अग्रवाल,विकाश वर्मा,मो0 अलीराज,रामचन्द्र सहनी, रणधीर कुमार सिंह, निशांत वर्मा,कौशल किशोर क्रांति,पंकज पासवान,जयदेव सान्याल,राजू कुशवाहा,जवाहर राय, पंकज चौधरी,सन्तोष साह, राजीव रँज्जन, राम सहनी, सुमित कुमार सिंह,शुशील सहनी, श्रवण कुमार साह कर रहे थे।आन्दोलन स्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी चौकस दिखे।बतौर मजिस्ट्रेट सीओ शिवेंद्र कुमार,थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह,बखरी पीएचसी के डाक्टर की टीम,गोताखोर सहित बङी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।वहीं आन्दोलन को समर्थन देने बङी संख्या में स्थानीय राजनीतिक समाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।